अपने से छोटे हीरो संग बहू का बोल्ड फोटोशूट देख भड़क गए थे बिग बी, गुस्से में कह डाली थी ऐसी बात

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर लिया है और आपको बता दें कि वह अपने फोटोशूट्स के साथ-साथ अपनी फिल्मों के लिए भी काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं. उनकी तस्वीरें जब जब सामने आती है तो हर कोई उन पर फिदा होने पर मजबूर हो जाता है. लेकिन आज हम आपको ऐश्वर्या की कुछ ऐसी ही बोल्ड तस्वीरों के बारे में बताने वाले हैं जिसको देखकर हर किसी के दिलों में तूफान उठने लगा था.
रणबीर और ऐश्वर्या का वो बोल्ड फोटोशूट
दरअसल यह मामला साल 2015 का है. उस समय ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर के साथ में काम किया था. रणबीर कपूर, ऐश्वर्या से उम्र में छोटे थे. लेकिन इस फिल्म के प्रमोशन के चक्कर में एक फोटोशूट हुआ जो कि काफी ज्यादा बोल्ड था.इस फोटोशूट के लिए ऐश्वर्या की क्लॉथिंग भी काफी ज्यादा बोल्ड दिखाई गई थी. इस फोटोशूट के दौरान रणबीर और ऐश्वर्या की एक जबरदस्त हॉट केमिस्ट्री को भी दर्शाया गया.
ऐश्वर्या ने मां बनने के 4 साल बाद करवाया यह फोटोशूट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तकरीबन ऐश्वर्या के मां बनने के 4 साल बाद यह फोटो शूट हुआ था. एक्ट्रेस के इतने ग्लैमरस अंदाज को देख हर कोई हैरान हो गया. कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की. लेकिन भले ही फैंस को ऐश्वर्या का यह ग्लैमरस अंदाज पसंद आया हो. लेकिन कुछ खबरों के अनुसार बच्चन फैमिली को ऐश्वर्या का यह बोल्ड अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. इतना ही नहीं बताया तो यह भी गया था कि फिल्म में ऐश्वर्या की रोमांटिक सींस की वजह से बच्चन फैमिली पहले ही काफी नाराज हो चुकी थी.
अमिताभ और जया ने जताई आपत्ति
इसके बाद में ऐश्वर्या और रणबीर के इस हॉट फोटोशूट की तस्वीर जब सामने आई तो इसे देख कर पूरी बच्चन फैमिली आग बबूला हो गई थी. एक्ट्रेस की ऐसी तस्वीरों को देखकर अमिताभ बच्चन और उनकी सास जया बच्चन भी काफी ज्यादा नाराज हो गए थे. यहां तक की अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने तो एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर आपत्ति जताई. लेकिन इसके बावजूद भी किसी ने भी कभी भी इस फोटोशूट को लेकर खुलकर बातचीत नहीं की.


Click it and Unblock the Notifications