..................... अमिताभ बच्चन जन्मदिन स्पेशल: यहां जानें बिग बी कैसे मिली थी उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी | Amitabh Bachchan 80th Birthday: Know how Big B got his first bollywood film Saat Hindustani - Hindi Filmibeat

Amitabh Bachchan Birthday: जानें बिग बी को कैसी मिली थी उनकी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी', इतनी मिली थी फीस

amitabh-bachchan-80th-birthday-know-how-big-b-got-his-first-bollywood-film-saat-hindustani-and-fees

हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके करोड़ों फैंस से लेकर सेलेब्स और प्रधानमंत्री तक ने बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ शहंशाह छाए हुए हैं।

फिल्मों की बात करें तो अपने 50 सालों से भी ज्यादा के करियर में अमिताभ बच्चन कई यादगार फिल्में की हैं। कुछ ब्लॉकबस्टर रही, कुछ सुपरहिट, तो कुछ अपने किरदारों की वजह से दशकों तक छाई रही। आज इस खास दिन पर बात करते हैं उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी की, जो 1969 में आई थी।

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'भुवन सोम' में काम किया था, जहां वो बतौर कथा वाचक (Voice Narrator) जुड़े थे। लेकिन एक अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' थी। फिल्म के निर्देशक थे ख्वाज़ा अहमद अब्बास। यह फ़िल्म गोवा को पुर्तगाली शासन से आज़ाद कराने की कहानी पर बनी थी।

मुंबई में कैसे हुआ आना

मुंबई में कैसे हुआ आना

कॉलेज पास करने के बाद अमिताभ बच्चन ने कई जगह नौकरी की तलाश की। लेकिन उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। वह कलकत्ता में उथल पुथल भरी जिंदगी जी रहे थे, साथ ही अहसास था कि फिल्मों के प्रति उनका एक झुकाव है। वह खुद को फिल्मों में काम करते सोचा करते थे। लेकिन अपने शर्मीले व्यवहार की वजह से उन्होंने यह बात किसी को बताई नहीं थी। उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि फिल्मों में जाते कैसे हैं। उन्होंने एक कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया, जहां रिजेक्शन मिली। लिहाजा, एक वक्त आया जब वह दिल्ली गए.. अपने माता- पिता से मुलाकात की और सीधा मुंबई चले आए। मुंबई में सालों उनका संघर्ष चला।

भाई की वजह से मिली पहली फिल्म

भाई की वजह से मिली पहली फिल्म

अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ चाहते थे कि उनके भाई का फ़िल्मों में आने का सपना पूरा हो। वह अपने भाई की अलग अलग पोज़ में फ़ोटो खींचते रहते थे। उन्हीं दिनों अजिताभ ट्रेन से दिल्ली से मुंबई जा रहे थे कि जब उन्हें उनकी एक मित्र मिली जिसने बताया कि ख़्वाजा अहमद अब्बास अपनी नयी फ़िल्म 'सात हिन्दुस्तानी' के लिए नए कलाकारों की तलाश कर रहे हैं। तो अजिताभ ने उनके हाथों भाई अमिताभ की तस्वीरें भेजी।

सात हिंदुस्तान

सात हिंदुस्तान

जब निर्देशक ख्वाजा अहमद अब्बास ने अमिताभ बच्चन को फिल्म सात हिंदुस्तानी के लिए चुना तो उन्हें यह नहीं मालूम था कि अमिताभ हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं। फिल्म में सात किरदार थे, अमिताभ बच्चन को बिहार के मुस्लिम उर्दू शायर अनवर अली अनवर की भूमिका मिली।

पांच हजार मिली थी फीस

पांच हजार मिली थी फीस

फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ उत्पल दत्त, मधु, इरशाद अली, जलाल आगा, अनवर अली और शहनाज़ मुख्य किरदारों में थे। अब्बास साहब ने अमिताभ से साफ कह दिया था कि वे इस फिल्म के मेहनताने के रूप में पांच हजार रुपए से अधिक नहीं दे सकेंगे।

परिवार के साथ अमिताभ ने देखी ये फिल्म

परिवार के साथ अमिताभ ने देखी ये फिल्म

बाद में निर्देशक को जब पता चला कि यह हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र हैं.. तो उन्होंने साफ कह दिया कि वे उनके पिता से इजाजत लेकर ही उन्हें काम देंगे। 'सात हिंदुस्तानी' दिल्ली के शीला सिनेमा में रिलीज हुई, तब अमिताभ ने पहले दिन अपने माता-पिता के साथ इसे देखा।

हिट नहीं थी फिल्म

हिट नहीं थी फिल्म

खास बात है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के काम को पसंद किया था.. लेकिन व्यवसायिक रूप से यह सफल नहीं रही थी। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ न्यूकमर का अवार्ड भी मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X