‘पठान’ की सफलता के बीच फैंस ने जॉन अब्राहम और फिल्म के मेकर्स से कर दी यह अजीब डिमांड

John Abraham

'पठान' ने रिलीज होने के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है। इस फिल्म ने अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में शाहरुख खान ने पहली बार एक्शन हीरो की भूमिका निभायी है लेकिन एक विलेन की भूमिका में एक बार फिर से बाजी जॉन अब्राहम ही मार ले गये। इससे पहले फिल्म 'धूम' में जॉन ने विलेन की भूमिका निभाकर पूरी लाइमलाइट लूट ली थी। कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है। फिल्म में जॉन ने एक एक्स रॉ एजेंट की भूमिका निभायी है, जो देश को खतरे में डालना चाहता है। फिल्म देखकर जो भी सिनेमा हॉल से बाहर आया, वह चाहे शाहरुख खान का फैन हो या फिर दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका। फिल्म की सफलता के मद्देनजर अब फैंस 'पठान' के मेकर्स और जॉन अब्राहम से अजीब सी डिमांड कर रहे हैं।

फैंस की डिमांड :
'पठान' स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। 'पठान' से पहले स्पाई यूनिवर्स की 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'वॉर' फिल्में आ चुकी हैं और सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म 'पठान' में जॉन ने जिम का किरदार निभाया है जो हर आम हिंदी फिल्म की तरह हीरो पठान (शाहरुख खान) के हाथों मारा जाता है। लेकिन फैंस अब जिम (जॉन अब्राहम) को फिल्म 'वॉर' के हीरो 'कबीर' के खिलाफ लड़ते हुए देखना चाहते हैं। फैंस चाहते हैं कि जॉन फिल्म 'पठान' में मौत को चकमा दे और स्पाई यूनिवर्स के दूसरे स्पाई कबीर से उसकी भिड़ंत हो। वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया है कि 'पठान' का एक प्रीक्वल भी होना चाहिए, जिसमें यह दिखाया जाए कि जिम कैसे एक अच्छे स्पाई से बुरा इंसान बन गया। जैसा फिल्म 'बेबी' के बाद तापसी पन्नू के किरदार को लेकर 'नाम शबाना' बनाया गया था।

जिम और कबीर को सलमान और शाहरुख के खिलाफ खड़ा करो :
सोशल मीडिया पोस्ट पर कुछ फैंस ने कमेंट किया है कि जिम (जॉन अब्राहम) और कबीर (ऋतिक रोशन) को सलमान खान (टाइगर) और शाहरुख खान (पठान) के खिलाफ खड़ा कर दो। जैसा सिविल वॉर में होता है। वहीं इसी पोस्ट पर एक और फैन ने कमेंट किया है कि फिल्म 'वॉर 2' भी बनना चाहिए जिसमें ऋतिक और टाइगर के बीच जंग हो। साथ ही इस फैन ने कहा कि फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान जॉन अब्राहम के सामने कई बार कमजोर पड़ते भी दिख रहे थे। कुछ फैंस चाहते हैं कि जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन के साथ 'धूम' सीरिज के तर्ज पर फिल्म बनायी जाए जिसका नाम 'धूम 1+2' रखा जाए।

Read more about: john abraham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X