..................... American soldiers used to keep Begum Para photo in their pocket, she was Dilip Kumar bhabhi - Hindi Filmibeat

इस पाकिस्तानी हसीना की तस्वीर को अमेरिकी सैनिक जेब में रख कर लड़ते थे जंग, दिलीप कुमार से रहा खास कनेक्शन

begum para

Begum Para: 50 के दशक की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में हम बात करने वाले हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती के चलते हर किसी के दिलों पर राज किया। दरअसल हम बात कर रहे हैं बेगम पारा की। उन्होंने भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ खास जगह नहीं बनाई हो लेकिन इसके बावजूद वह खूब सुर्खियों में रही। बेगम पारा (Begum Para) आज हमारे बीच नहीं रही लेकिन इसके बावजूद लोग आज भी उन्हें याद किया करते हैं।

अमेरिकी सैनिक जेब में एक्ट्रेस की फोटो रखकर लड़ते थे जंग

अगर बेगम पारा के असली नाम की बात करें तो उनका नाम जुबेदा उल हक था। 1940 से लेकर 1950 तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में वह एक्टिव रही। ग्लैमर गर्ल के रूप में उन्हें पसंद किया गया। एक्ट्रेस ने साल 1951 में फोटोग्राफर जेम्स बर्क की लाइफ मैगजीन के लिए एक ग्लैमरस फोटोशूट करवाया। यह फोटोशूट देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर हुआ। खबरों के अनुसार उस समय अमेरिकी सैनिक उनकी तस्वीरों को जेब में रखकर जंग लड़ा करते थे।

ग्लैमर के लिए सुर्खियों में रही बेगम पारा

बेगम पारा का जन्म ब्रिटिश भारत में हुआ और अब वह पाकिस्तान में मौजूद है। एक्ट्रेस ने अपना बचपन बीकानेर में बिताया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से उन्होंने पढ़ाई की थी। बाद में बेगम पर ने 1944 में फिल्म 'चांद' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद में एक्ट्रेस को मेहंदी, मेहरबानी और लैला मजनू जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा गया। लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से ज्यादा ग्लैमर को लेकर सभी का ध्यान खींचा। फिल्मों में भी उन्हें इसी तरह के रोल ऑफर किए जाते थे।

दिलीप कुमार की लगती थी भाभी

बाद में बेगम पारा ने दिलीप कुमार के भाई नासिर खान के साथ में ब्याह रचा लिया। दिलीप और बेगम पर की आपस में बिल्कुल नहीं बनी। वो ये भी कहती थी कि अगर वो दिलीप कुमार है तो मैं भी बेगम पारा हूं। लेकिन जब साल 1974 में नासिर खान का निधन हुआ तो बेगम पाकिस्तान चली गई थी। जिसके 2 साल बाद वह वापस लौटी तो लैला मजनू और नीलकमल जैसी फिल्मों में काम किया।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X