शादीशुदा प्रड्यूसर से चला अफेयर, मां ने चप्पल से पीटा, ग़दर की सकीना के परिवार संग ऐसे है रिश्तें

'गदर' की सकीना यानी कि अमीषा पटेल इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हो जाता है। अब जल्दी ही 'गदर" फिल्म का सीक्वल यानी कि 'गदर 2' भी आने वाली है। जिसके लिए वह काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने सकीना का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया था।
अमीषा पटेल पिता पर लगाए गंभीर आरोप
अमीषा पटेल ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में एंट्री मारी और रातों-रात सुर्खियों में आ गई थी। इतना ही नहीं उनके किरदार को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि लोग उनके दीवाने हो गए थे। लेकिन आपको बता दें कि इससे भी ज्यादा उनके परिवार में चल रहे विवादों ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी। ऐसा इसीलिए क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने परिवार पर पैसों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा दिया था।
अमीषा पटेल और प्रड्यूसर विक्रम भट्ट का चला अफेयर
दरअसल आपको बता दें कि जब अमीषा पटेल खुद से 8 साल बड़े प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट को अपना दिल दे बैठी थी तभी से उनके परिवार के बीच में अनबन शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं उनके परिवार वाले इस रिश्ते से बिल्कुल नाखुश थे। दरअसल विक्रम भट्ट ने पहले ही शादी की हुई थी। इतना ही नहीं अमीषा पटेल के माता-पिता इस बात से राजी नहीं थे। वह चाहते थे कि अमीषा विक्रम को छोड़कर किसी अच्छे इंसान से शादी करें। लेकिन अमीषा पटेल विक्रम को छोड़ना नहीं चाहती थी।
अमीषा और उनके परिवार के बीच हुए विवाद
लेकिन अमीषा पटेल और उनके परिवार के बीच में विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि जिस की हद पार हो गई। बता दें कि उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विक्रम और उनके बीच के रिश्ते का खुलासा कर दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने ही परिवार पर उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके माता-पिता इस बात को नहीं चाहते थे कि
बॉयफ्रेंड के साथ दिखने पर माने चप्पल से पीटा
वह विक्रम से मिले जुले और बात करें। वह हमेशा से चाहते थे कि उनकी शादी किसी पैसे वाले इंसान से हो। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जब मैंने उनसे अपने पैसों के बारे में पूछा तो उन्होंने मुझसे काफी झगड़ा किया।
बॉयफ्रेंड के साथ दिखने पर माने चप्पल से पीटा
अमीषा पटेल ने इस बात का भी दावा किया कि उनके माता-पिता ने विक्रम भट्ट के साथ में उन्हें आते जाते देख लिया था। जिस वजह से उनकी मां ने उन्हें चप्पल से मारा भी था। इस घटना के बाद में अमीषा पटेल घर छोड़कर चली गई थी। अमीषा पटेल और उनके परिवार के बीच में विवाद बढ़ता चला गया और इस वजह से उन्होंने अपने पिता पर 12 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की। एक्ट्रेस 47 साल की हो चुकी है लेकिन फिर भी उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
अमीषा पटेल का वर्क फ्रंट
अगर हम अमीषा पटेल के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने 'कहो ना प्यार है' और 'गदर' के साथ-साथ 'हमराज' जैसी फिल्मों में काम किया। जहां से उन्हें काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई थी। ग़दर में सकीना का किरदार निभाने के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता तो हासिल हुई ही, लेकिन उसी के साथ में उन्हें कई सारे अवॉर्ड भी मिले। अब जल्दी ही उन्हें गदर पार्ट 2 में भी देखा जाने वाला है जो कि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











