..................... Ameesha Patel dated Sushmita Sen ex-boyfriend Vikram Bhatt, still single at the age of 47 - Hindi Filmibeat

सुष्मिता सेन से लेकर प्रीति जिंटा तक के एक्स बॉयफ्रेंड को कर चुकी है डेट, 47 की उम्र में भी हैं अकेली

Ameesha Patel

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि उनकी उम्र 47 साल हो चुकी है लेकिन फिर भी वह बेहद ही फिट हैं। उनकी खूबसूरती इतनी लाजवाब है कि लोगों को अपनी आंखों पर खुद पर यकीन नहीं होता है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में है। जल्दी ही उनका सकीना का किरदार देखने को मिलेगा।

अमीषा पटेल ने करियर में दी काफी हिट फिल्में

अमीषा पटेल ने 'कहो ना प्यार है' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। जिसके बाद में उन्होंने 'गदर' और 'हमराज' जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया। जिन्हें आज तक फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि आपको बता दें कि अब वह फिल्मों में काफी कम नजर आने लगी है। लेकिन अब जल्दी ही उन्हें सकीना के किरदार में देखा जाएगा।

47 साल की उम्र में भी जी रही है सिंगल लाइफ

लेकिन अगर हम अमीषा पटेल के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि 47 साल की उम्र में भी उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। उनके जीवन में कई सारे लोग आए और उन्होंने काफी लोगों को डेट भी किया। लेकिन इसके बावजूद भी उनका रिश्ता कभी भी शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।

सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड को डेट कर चुकी हैं अमीषा पटेल

अगर हम अमीषा पटेल की लव लाइफ की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने प्रीति जिंटा के एक्स बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट किया हुआ है। लेकिन उन से ब्रेकअप के बाद में अमीषा पटेल का अफेयर सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ में काफी सुर्खियों में रहा। इतना ही नहीं इस वजह से एक्ट्रेस ने अपने घर पर लड़ाई मोल ले ली थी। दोनों 5 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे।

रणबीर कपूर संग थी अमीषा पटेल के अफेयर की खबरें

विक्रम भट्ट के बाद में अमीषा पटेल ने लंदन बेस्ट बिजनेसमैन कानव पूरी को डेट किया और 2 साल तक उनका रिलेशनशिप चला। जिसके बाद में ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद में अमीषा पटेल ने 7 सालों तक सिंगल लाइफ जी। जिसके बाद उनका नाम नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर के साथ में भी जुड़ने लगा। लेकिन उन दोनों की रिलेशनशिप की खबरें जैसे तैसे रफा-दफा हो गई थी।

अमीषा पटेल का वर्क फ्रंट

अगर हम अमीषा पटेल के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने करियर में काफी हिट फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं गदर फिल्म में उनका सकीना का किरदार लोगों को बेहद ही पसंद आया था। लेकिन अब वह गदर 2 में नजर आएंगी। फैंस भी उन्हें एक बार फिर से सनी देओल के साथ में लीड रोल में देखने के लिए बेताब है और सकीना का किरदार फिर से एक बार एक्ट्रेस निभाने वाली हैं।

Read more about: ameesha patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X