पाकिस्तानी एक्ट्रेस के प्यार में पागल ये बॉलीवुड एक्टर धोने लगा था उसके अंडरगार्मेंट्स!

बिग बॉस एक ऐसा शो है ,जो जब भी आता है ,तब तब कई ऐसी प्रेम कहानियां लेकर आता है ,जो घर से बाहर निकलते ही गायब हो जाती है ,और कभी-कभी एक बड़े मुकाम पर भी ले जाती है. लड़ाई झगड़े के बीच प्यार के कुछ पल लोगों को थोड़ा सुकून देते हैं इसीलिए लोगों को भी बिग बॉस काफी पसंद आता है. तो आज हम बात करेंगे ऐसी ही एक लव स्टोरी की.
अमीषा पटेल के भाई और बॉलीवुड अभिनेता अश्मित पटेल बिग बॉस 4 में पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक के साथ नजदीक क्यों को लेकर काफी फेमस हुए थे. दोनों की लव स्टोरी ने शो को अच्छी खासी टीआरपी तो दी लेकिन दोनों की जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. दोनों टीवी पर सरेआम किस करते हुए भी नजर आए थे, साथ ही कुछ ऐसी तस्वीरें भी थी जो टीवी पर नहीं दिखाई जा सकती थी.
एक इंटरव्यू में वीना ने खुलासा किया था कि अश्मित शो में उनके अंडर गारमेंट्स तक धोता था. वीना मलिक के इस बयान पर काफी बवाल मचा था. वीना मलिक ने कहा था कि जब आप किसी से मिलते हैं ,कुछ वक्त तक साथ रहते हैं, तो यकीनन रिश्ता तो बन ही जाता है, लेकिन मैंने अश्मित से कभी प्यार नहीं किया, बल्कि वह ही मेरे पीछे पड़ा रहता था.
आपको बता दें कि वीना मलिक और अश्मित पटेल की हॉट केमिस्ट्री बिग बॉस सीजन 4 में लोगों को खूब पसंद आई थी, इन दोनों का लव अफेयर इस कदर परवान चढ़ा था कि शो में कई ऐसे फोटोस भी सामने आई थी, जो टीवी पर नहीं दिखाई जा सकती थी.
घर में रात को शो के दौरान ही एक दूसरे को किस करना, एक दूसरे को मसाज देते हुए इंटिमेट होना लोगों ने खूब देखा है. वीना मलिक और अश्मित पटेल ने शो के दौरान एक ही कंबल भी शेयर किया था ,हालांकि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अश्मित पटेल हमेशा इन मुद्दों पर बोलने से कतराते रहे हैं. सीजन खत्म होते ही वीना और अश्मित का रिश्ता भी खत्म हो गया, बिग बॉस के बाद उन्हें फिल्म' सुपरमॉडल' में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था, लेकिन इसके बाद दोनों कभी साथ नजर नहीं आए.


Click it and Unblock the Notifications











