..................... ambani pre wedding: wear nita ambani and radhika merchant pearl outfit in wedding - Hindi Filmibeat

नीता अंबानी और राधिका जैसा पर्ल आउटफिट पहन लिया तो फंक्शन में लग जाएंगे चार चांद

Nita Ambani

Nita Ambani and Radhika Merchant Pearl Outfit Collection: शादी ब्याह का सीजन चल रहा है हर कोई चाहता है कि शादी में वह सबसे हटके लगे। कुछ नया पहने कुछ डिजाइनर पहने। अगर आप भी चाहती हैं कि आप अपने घर की शादी में सबसे हटके दिखें तो इस बार ट्राई करें अंबानी फैमिली का लेटेस्ट कलेक्शन जी हां, राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग में अंबानी फैमिली के आउटफिट्स पर सभी का निगाहें ठहर गई हैं। चलिए देखते हैं नीता अंबानी समेत राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी का शानदार कलेक्शन।

पर्ल कलेक्शन
अगर आप कुछ नया और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो हाल ही में नीता अंबानी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी ने खूबसूरत पर्ल की कढ़ाई वाला डिजाइन ब्लाउज पहना है। इसी के साथ ही उनकी साड़ी के बॉर्डर पर भी पर्ल की कढ़ाई की गई है। अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने पर्ल का लॉन्ग नेकलेस अपने गले में डाला है। साथ ही पर्ल का ब्रेसलेट उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है।

लाइट पर्ल आउटफिट
प्री-वेडिंग में आप कुछ हटके और कुछ नया पहनना चाहती हैं तो आप राधिका मर्चेंट की तरह लाइट स्मॉल पर्ल का आउटफिट पहन सकती हैं। राधिका का यह लाइट पर्ल का आउटफिट उनके डे फंक्शन के लिए परफेक्ट है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने सिल्वर कलर की लाइट ज्वैलरी कैरी करी है। जो उनके ओवरऑल लुक को परफेक्ट बनाने का काम कर रही है।

स्टाइलिश लुक
अगर आप कुछ ग्लैमरस पहनना चाहती हैं तो आप श्लोका मेहता का ये आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। श्लोका के इस आउटफिट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फ्लोरल चोली के साथ ही शिमरी डिजाइनर लहंगा एक दम नया कलेक्शन है। लुक को कंप्लीट करने के लिए आप स्टाइलिश चोकर भी कैरी कर सकती हैं।

ग्लैमरस लुक
अगर आप चाहती हैं कि हर किसी की नजरें आप भी ही थम जाएं तो आप ईशा अंबानी का ये आउटफिट ट्राई कर सकती हैं जो है ऑफ शोल्डर न्यूड कलर की गाउन। जिसपर पर्ल और जरी वर्क किया गया है। इस तरह की गाउन के साथ आप एक नेट का दुपट्टा अपने हाथों पर डाल सकती हैं जो आपके लुक को और भी क्लासी बनाएगा। इसके साथ ही और हैवी नेकलेस पहनकर अपने लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X