अंबानी के घर के मंदिर की तस्वीरें वायरल, हीरों के गहनों से सजी हुई हैं भगवान की मूर्तियां, फ़टी रह जाएंगी आंखें

मुकेश अंबानी को भारत का सबसे बड़ा और मशहूर बिजनेसमैन कहा जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनका परिवार भी काफी सुर्खियों में रहता है। हाल ही में उन्होंने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग का फंक्शन जामनगर में रखा था। जो कि काफी ज्यादा भव्य देखा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी के खुद का घर एंटीलिया 4 लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के एंटीलिया में 600 लोगों का स्टाफ 24 घंटे काम किया करता है और उनके घर में एक मंदिर के लिए बहुत ही बड़ा स्पेस दिया गया है। बता दे कि आईपीएल की टीम मुंबई इंडियन अंबानी की ही टीम है और इसने सबसे ज्यादा सीजन की ट्रॉफी भी अपने नाम की है। जब भी उनकी टीम ट्रॉफी अपने नाम करती है तो नीता अंबानी उसे घर के मंदिर में भगवान के चरणों में जरूर रखती हैं।
कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि नीता अंबानी के घर एंटीलिया में जो मंदिर बना हुआ है उसमें मूर्तियों से लेकर दरवाजे और सभी चीज सिर्फ सोने और चांदी से बनी हुई है। इसी के अलावा भगवान की मूर्तियां भी हीरो के गहनों से लदी हुई नजर आती है। एंटीलिया को दुनिया के सबसे महंगे घरों में शामिल किया जाता है। इसी के अलावा अंबानी परिवार भक्ति भाव में काफी ज्यादा रहता है। अक्सर पूरे परिवार कोयज्ञ और हवन करते हुए देखा जाता है।
इसी के अलावा मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में एक ऐसी जगह भी मौजूद है जहां पर आस्था से जुड़ी हुई महंगी मूर्तियों से उसे सजाया गया है। कई बार नीता अंबानी यहां पर समय व्यतीत करती हैं और इससे उनको शांति मिलती है। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि एंटीलिया को शिकागो में रहने वाले आर्किटेक्ट पर्किंस ने डिजाइन किया और इस ऑस्ट्रेलियाई कंस्ट्रक्शन कंपनी लैग्टोंन होल्डिंग ने बनाया है।
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया साल 2010 में बनकर तैयार हुआ था। यह आठ रिक्टर स्केल भूकंप के झटके भी झेलने में सक्षम है। नीता अंबानी ने घर बनते वक्त घर के मंदिर बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर दिया था। तस्वीरों में मुकेश और नीता अंबानी के घर एंटीलिया के मंदिर की झलक देखने को मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications



