अंबानी परिवार ने दिवाली गिफ्ट बॉक्स में बांटे बेशकीमती तोहफे, जिसकी को मिली उसकी चमकी किस्मत

Ambani family, nita ambani

अंबानी परिवार हमेशा से ही अपने विनम्र स्वभाव को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना रहता है। इतना ही नहीं वह है अपने प्रिय जनों और फैंस को स्पेशल फील करवाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। बता दे की दिवाली 2023 के शुभ अवसर पर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। दरअसल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने दोस्तों और खास लोगों को पर्सनलाइज्ड तोहफे भेजे।

अंबानी परिवार ने दिवाली पर दिए पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

अंबानी परिवार के अमेजिंग गिफ्ट बॉक्स में कई सारी हैंड क्राफ्टेड आइटम मौजूद थे। गिफ्ट बॉक्स में सभी प्रोडक्ट उनके स्वदेश फ्लैगशिप के तहत बनाए गए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंबानी ने भारत की सदियों पुरानी कला और शिल्प को बढ़ावा दिया और एक पल के रूप में स्वदेश की शुरुआत की। यह मेक इन इंडिया की भावना के रूप में बने उत्पादों को हाईलाइट कर देता है। इसी के अलावा देश के कुशल कारीगरों और शिल्पकारों को भी सम्मान देता है।

दिवाली बॉक्स में निकली कसावु साड़ी

अंबानी परिवार ने स्वदेश को बढ़ावा देते हुए दिवाली गिफ्ट बॉक्स में सभी हैंडमेड प्रोडक्ट्स को शामिल कर दिया। इस बॉक्स में एक पर्सनलाइज्ड एहसास उन्होंने दिया। जिसमें नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के अलावा उनके बच्चों और ग्रैंड चिल्ड्रंस के नाम का भी जिक्र था। इसमें एक पुस्तिका थी, जिसमें स्वदेश के अलावा इसके अंतर्गत बनने वाले प्रोडक्ट की भी डिटेल दी गई। बॉक्स के अगले आइटम में केरल की हाथ से बनी हुई कसावु साड़ी थी। जिससे कि स्थानीय कारीगरों के काम को बढ़ावा मिले।

अंबानी परिवार का पर्सनलाइज्ड गिफ्ट था काफी थॉटफुल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस दिवाली गिफ्ट बॉक्स में अगरबत्तियां थी, जोकि हाशिये पर रहने वाले समुदायों की महिलाओं द्वारा हैंडमेड बनाई गई थी। इसमें एक धूप स्टैंड भी दिया गया। बॉक्स में अगला आइटम रिलायंस फाउंडेशन दृष्टि द्वारा दिया गया एक दीया था। जिसको दीया दृष्टि बाधित कारीगरों द्वारा हैंडमेड तरीके से बनाया गया। डिब्बे में एक पोटली दी गई और इसमें सूखे मेवे थे। खास बात तो यह है कि अंबानी परिवार द्वारा अपने मेहमानों को भेजे गए यह पर्सनलाइज्ड गिफ्ट बहुत ही ज्यादा थॉटफुल थे।

नीता अंबानी ने किया स्वदेशी स्टोर का उद्घाटन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 8 नवंबर 2023 को नीता अंबानी ने हैदराबाद में रिलायंस रिटेल के पहले स्वदेशी स्टोर का उद्घाटन किया। जुबली हिल्स के बगल में ही स्थित स्टोर में भारत के कुशल कारीगरों द्वारा सारी चीज हैंडमेड बनाई जा रही है। स्टोर में फूड लवर के लिए भी एक फॉर्म टू टेबल कैफे खोला गया है। नीता अंबानी ने फ्लैगशिप स्टोर के लिए अपना प्यार जाहिर किया है और इस देश की सदियों पुरानी कला व शिल्प को बढ़ावा देने के लिए विनम्र पहल कर दी है।

More from Filmibeat

Read more about: ambani family nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X