टीना अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट तक, बेटों से उम्र में बड़ी हैं अंबानी परिवार की 4 बहुएं

इन दिनों अंबानी का जादू हर तरफ छाया हुआ है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि मुकेश अंबानी को एशिया का सबसे अमीर बिजनेसमैन माना जाता है। साथ ही साथ आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट के साथ हुई। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उसी के बाद से राधिका मर्चेंट के बारे में हर कोई जानने के लिए दिलचस्पी रखने लगा। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी से उम्र में बड़ी है। इतना ही नहीं आज हम आपको बताने वाले हैं कि ऐसी कौन सी बहू है जो अंबानी परिवार में उनके बेटों से बड़ी है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कुछ खबरों की मानें तो राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी से उम्र में 1 साल बड़ी है। राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर 1994 को गुजरात में हुआ तो वही अनंत अंबानी का 10 अप्रैल 1995 में जन्म हुआ। जिस वजह से अनंत अंबानी अपनी होने वाली पत्नी राधिका से 1 साल उम्र में छोटे हैं।
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की उम्र में भी फैसला बताया जाता है। दरअसल आपको बता दें कि श्लोका मेहता का जन्म 1990 में 11 जुलाई को हुआ। तो वही आकाश अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 में हुआ। इस हिसाब से दोनों की उम्र में डेढ़ साल का फासला बताया जाता है।
टीना अंबानी और अनिल अंबानी
मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री टीना मुनीम के साथ में शादी की। बता दें कि टीना मुनीम अंबानी परिवार में एक पहली ऐसी बहू मानी जाती हैं जो कि अपने पति से बड़ी थी। बता दें कि टीना का जन्म 11 फरवरी 1957 में हुआ तो वही अनिल अंबानी का जन्म 4 जून 1959 में हुआ था। तकरीबन इन दोनों की उम्र में 2 साल का फासला है।
कृषा शाह और जय अनमोल अंबानी
अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी ने कृषा शाह के साथ में शादी रचाई और आपको बता दें कि दोनों की उम्र में 1 साल का फासला है। यानी कि जय अनमोल अंबानी की पत्नी कृषा उनसे उम्र में 1 साल बड़ी मानी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications