अंबानी की बहू राजेश खन्ना के प्यार में थीं पागल, 1 ही टूथब्रश करते थे यूज, फिर वो हुआ जिसकी नहीं थी उम्मीद...

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की गिनती में अगर सबसे आगे किसी ना नाम आता है तो वह हैं राजेश खन्ना। राजेश खन्ना ने साल 1966 से चेतन आनंद की फिल्म आखिरी खत से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद राजेश खन्ना ने एक नहीं बल्कि कई सुपर हिट फिल्में दी हैं। राजेश खन्ना अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बने रहते थे। राजेश खन्ना ने साल 1973 में एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी की थी, लेकिन साल 1983 में यानी कि ठीक 10 साल बाद उनकी मुलाकात टीना मुनीम से हुई थी। फिल्म सौतन की शूटिंग करते-करते दोनों काफी करीब आ गए थे।
ऐसा भी कहा जाता है कि जैसे ही डिंपल कपाड़िया को इस बारे में पता चला था तब वह घर छोड़कर चली गई थीं, लेकिन राजेश खन्ना टीना को अपने घर ले आए थे। वह दोनों साथ में रहने लगे थे। एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना ने यह भी कहा था कि वह और टीना एक ही टूथब्रश यूज किया करते थे, लेकिन धीरे-धीरे टीना राजेश पर शादी का दबाव बनाने लगीं। टीना ने कहा कि वह डिंपल को तलाक दे दें और उनसे शादी कर लें, लेकिन राजेश खन्ना कभी इस बात को नहीं माने।
ई टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक टीना राजेश खन्ना को काफी पहले से पसंद करती थीं, दोनों ने कुल 11 फिल्में की थीं। और धीरे-धीरे दोनों की प्रेम कहानी की खबरें भी तेज होती गईं। एक दिन दोनों ने अपना रिश्ता भी ऑफिशियल कर दिया था। टीना मुनीम राजेश खन्ना से अपने रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस थीं। वह उनसे शादी करना चाहती थीं, लेकिन राजेश खन्ना किसी भी कीमत पर डिंपल को तलाक दोने को राजी नहीं थे। जैसे ही टीना को एहसास हुआ कि वह कभी भी उनसे शादी नहीं करेंगे तो टीना ने दूरियां बनानी शुरू कर दी थीं।
टीना घर छोड़कर चली गई थीं, तभी राजेश खन्ना काफी गिड़गिड़ाए, लेकिन टीना ने एक ना सुनी। दोनों का रिश्ता 1987 में पूरी तरह से खत्म हो गया था। दोनों ने साथ में सौतन, सुराग, अलग-अलग, आखिर क्यों, अधिकार जैसी हिट फिल्में बनाईं। फैन्स तो आज भी दोनों की फिल्में बेहद पसंद आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











