अंबानी परिवार की होने वाली बहू Radhika Merchant से भी ज्यादा खूबसूरत है उनकी बड़ी बहन, आपने देखीं फोटोज?

Radhika Merchant Big Sister: अंबानी परिवार में खुशियां दस्तक देने वाली है क्योंकि घर के सबसे छोटे बेटे की शादी होने वाली है। प्री वेडिंग फक्शन्स शुरू होने को है और इसे अटेंड करने दुनिया भर के लोग आ रहे हैं। हर कोई राधिका की खूबसूरती को बस निहारता रह जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राधिका को बड़ी बहन उनसे भी ज्यादा खूबसूरत हैं।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट बिजनेस टाइकून वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। लेकिन अनंत अंबानी और राधिका की सगाई फंक्शन के दौरान उनकी बहन अंजलि मर्चेंट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हो गया था।
यह भी पढ़ें- Anant Ambani की बातें सुनकर ऐसी पिघलीं Kangana Ranaut, कह दी इतनी बड़ी बात कि एक्टर्स को आ जाएगा गुस्सा!
आपको बता दें, वीरेन मर्चेंट भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक हैं। वह दवा बनाने वाली निजी कंपनी एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। उनकी पत्नी का नाम शैला मर्चेंट है और इस कपल की दो बेटियां हैं- अंजलि मर्चेंट और राधिका मर्चेंट। जहां अंजलि की शादी हो चुकी है, वहीं जल्द ही राधिका का घर भी बसने वाला है।
कौन हैं अंजलि मर्चेंट
अंजलि मर्चेंट ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से पूरी की है। अंजलि ने मैसाचुसेट्स के वेलेस्ले में बाबसन कॉलेज से साईंस इन आंत्रप्रेन्योरशिप एंड स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट(2008-2012) की पढ़ाई की। उन्होंने इंग्लैंड के लंदन बिजनेस स्कूल से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (2016-2018) किया है।
यह भी पढ़ें- छोटी सी स्कर्ट पहनकर ये एक्ट्रेस पहुंच गई एयरपोर्ट, Oops Moment से बचने के लिए बार-बार हाथों से बचाई इज्जत
अंजलि मर्चेंट एनकोर फार्मास्युटिकल की डायरेक्टर हैं और ड्राईफ़िक्स कंपनी की को-फाउंडर भी हैं, जो हेयर स्टाइलिंग और हेयर ट्रीटमेंट क्लबों की एक चेन है।अंजलि मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट की कुल संपत्ति लगभग 755 करोड़ रुपये है लेकिन उनकी कुल संपत्ति के बारे में कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications


