बिना कपड़ों के सड़कों पर बेतहाशा घूमने निकल पड़ी ये हीरोइन, हसीना के साथ हुआ ऐसा बर्ताव

अमेरिका की मशहूर एक्ट्रेस अमांडा बाइन्स इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं और आपको बता दें कि फैन्स उनकी ऐसी हालत देखकर काफी ज्यादा हैरान हो गए. दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में कुछ खबरों की मानें तो एक्ट्रेस को सड़कों पर नग्न अवस्था में देखा गया. जिसके बाद कहा जा रहा है कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी. इतना ही नहीं बताया जाता है कि अमांडा बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थी. जिस वजह से उनकी दिमागी हालत भी कुछ ठीक नहीं थी.
नग्न अवस्था में घूमती नजर आई हॉलीवुड एक्ट्रेस
हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कही जाने वाली अमांडा का इन दिनों काफी ज्यादा बुरा हाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि कैलिफोर्निया में रहने वाली एक्ट्रेस अमांडा का मानसिक इलाज भी इन दिनों चल रहा है. इतना ही नहीं कुछ आईविटनेस की मानें तो अमांडा लॉस एंजेलिस की सड़कों पर नग्न अवस्था में नजर आई. जिसे देख हर कोई हैरान हो गया. बता दें कि एक्ट्रेस पहले तो सड़क के बीचोंबीच एक कार को रोक लेती है और ड्राइवर को अपने बारे में बताने लग जाती हैं. लेकिन कुछ वक्त बाद उन्हें यह महसूस होता है कि वह नग्न अवस्था में यहां पर खड़ी हुई है और उसके बाद वह 911 महिला हेल्पलाइन पर कॉल मिला देती हैं.
समय से दवाई ना लेने की वजह से अमांडा की हुई ऐसी हालत
इतना सब हो जाने के बाद में अमांडा को पुलिस स्टेशन में ले जाते हैं और वहां पर इमरजेंसी में उन्हें 72 घंटे के लिए साइकेट्रिक कस्टडी में रखते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया कि अमांडा कुछ वक्त से अपनी दवाइयों को ठीक तरीके से नहीं ले रही थी. TMZ टैबलॉयड की कुछ रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि अमांडा अभी भी अस्पताल में ही मौजूद हैं और उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा है. हालांकि उनको कोई भी सड़क पर नुकसान नहीं हुआ और उनके साथ कोई भी घटना नहीं हुई.
अमांडा के एक्स बॉयफ्रेंड से भी हो चुका है उनका ब्रेकअप
अमांडा की फैमिली का भी इन दिनों कोई भी अता-पता नहीं है और आपको बता दें कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड पॉल माइकल का उनसे 2022 में ब्रेकअप हो गया. जिसके बाद में वह साथ में नजर नहीं आए. एक्स बॉयफ्रेंड पॉल माइकल का कहना था कि वहvअपनी दवाइयों को ठीक तरीके से नहीं लेती है और जंगली जैसा बर्ताव करती है. लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हो गया था तो अमांडा की दिमागी हालत की खबरें पहली बार तभी सामने आई थी. लेकिन उनकी मां ने बताया कि 2013 से ही उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर है. साथ ही अमांडा की मां ने उनकी देखभाल करने का जिम्मा अपने सिर लिया था. लेकिन 1 साल पहले ही उन्होंने भी इस दुनिया से अलविदा कह दिया.
36 साल की अमांडा को 2013 से था बाइपोलर डिसऑर्डर
इसी के साथ आपको बता दें कि अमांडा 36 साल की हो चुकी है और उन्हें 2013 से ही बाइपोलर डिसऑर्डर डायग्नोज है. इतना ही नहीं पेपर मैगजीन को अमांडा ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी ड्रग्स की लत के बारे में बताया. उन्होंने यह भी बताया कि इसके कारण मेरी पूरी जिंदगी खराब हो गई और मुझे ऐसा लगने लगा कि ये दुनिया मेरे किसी भी काम की नहीं बची है. मैं इन सब से निकलना चाहती हूं और मुझे काफी अभी काम भी करना है.
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अमांडा ने पाई खूब पापुलैरिटी
अगर हम अमांडा के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने Nickelodeon Sketch Comedy सीरीज All That में चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था और वहीं से उन्हें काफी ज्यादा पापुलैरिटी भी हासिल हुई थी. जिसके बाद में एक्ट्रेस को 'द अमांडा' शो में भी देखा गया. साथ ही साथ अमांडा को दो यंग आर्टिस्ट के अवार्ड का खिताब भी मिल चुका है. कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस परफ्यूम ब्रांड भी लॉन्च करने वाली थी हालांकि अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है.


Click it and Unblock the Notifications