..................... Aman Verma had demanded the girl to spend the night together, sting operation ruined his career - Hindi Filmibeat

लड़की के साथ एक रात बिताना चाहता था ये एक्टर, स्टिंग ऑपरेशन ने तबाह किया करियर, कौन है?

aman verma

Aman Verma Casting Couch Story- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई किस्से हैं जो कि शर्मसार करने वाले हैं। कास्टिंग काउच की बात होती है तो कई हीरोइन सामने आती हैं और अपना दर्द बयां करती हैं।

इंड्स्ट्री के कई ऐसे एक्टर्स और डायरेक्टर्स हैं जिनपर आरोप लग चुके हैं। लेकिन अब एक ऐसे एक्टर की हम बात करने जा रहे हैं जिसकी एक गंदी डिमांड ने पूरा करियर ही तबाह करके फेंक दिया। इस एक्टर का स्टिंग ऑपरेशन हुआ था और इस दौरान वो फेवर करने की मांग करते हुए कैमरे में कैद हुए थे।

ये कोई और नहीं बल्कि अभिनेता अमन वर्मा हैं जो कि काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं। ना सिर्फ फिल्म बल्कि टीवी में भी अपने अभिनय से लोगों को खुश करने वाले अमन वर्मा के करियर पर ये दाग किसी ग्रहण के समान है।

रात बिताने की डिमांड

अमन वर्मा पर गंभीर आरोप लगे थे और इस दौरान वो किसी अंजान लड़की से बात कर रहे थे। न्यूज 18 की एक खबर की मानें तो उनका स्टिंग ऑपरेशन हुआ था और काम दिलाने के बदले वो एक लड़की को साथ में सोने की डिमांड करते पाए गए थे। जब उनका ये वीडियो सामने आया तो अमन वर्मा रियालिटी शो बिग बॉस के अंदर थे।

Take a Poll

वो बुरी तरह से बदनाम हो गए और बाद में लोगों ने उनको काम देना बंद कर दिया। कास्टिंग काउच के इस वीडियो ने हाहाकार मचा दिया था और अब अमन वर्मा किसी भी प्रोजक्ट का हिस्सा नहीं बनते हैं। लोग उनको आज भी ट्रोल करते हैं और खरी खोटी सुनाते हैं।

अमन वर्मा ने काफी काम किया है। फिल्मों की बात करें तो बागबान, संघर्ष और बाबुल जैसी फिल्मों में उनको पसंद किया गया था। इसके अलावा टीवी में क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अमन वर्मा ने कमाल का काम किया था। फिलहाल वो पेट पालने के लिए जादूगरी दिखाते हैं और इसका खुलासा खुद अमन ने किया था। देखे वाली बात होगी कि वो कभी किसी फिल्म का हिस्सा बनते हैं या नहीं।

Read more about: aman verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X