12 साल बड़े डायरेक्टर से शादी, 3 साल में तलाक, 32 साल की हीरोइन को मिला नया BF

पिछले कुछ समय से तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही है। लेकिन अब कपल ने आधिकारिक तौर पर एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी भी तोड़ दी है। दोनों की बॉन्डिंग वेब सीरीज में देखने को मिली। तमन्ना भाटिया ने भी बॉयफ्रेंड के लिए अपनी नो किसिंग पॉलिसी को भी तोड़ दिया।
अमाला पॉल को बॉयफ्रेंड ने जन्मदिन पर दिया खास तोहफा
लेकिन अब साउथ इंडस्ट्री के एक कपल की खबरें सामने आ रही है। दरअसल साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अमाला पॉल को लेकर बताया जा रहा है कि उन्हें अपना नया साथी मिल चुका है। 26 अक्टूबर को एक्ट्रेस का जन्मदिन था और इस खास मौके पर उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार में दस्तक दी है।
बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ किया प्रोपोज़
अमाला पॉल को उनके जन्मदिन पर उनकी लाइफ का सबसे अच्छा और बेहतरीन सरप्राइज मिला। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनका जन्मदिन इस बार खास रहा और इसको सेलिब्रेट करते वक्त उनके नए बॉयफ्रेंड घुटने के बल पर बैठकर उनको प्रपोज करते नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस की खुशी आसमान पर थी।
जल्दी ही अमाला पॉल करेंगी शादी
अमाला पॉल के नए बॉयफ्रेंड की बात करें तो उनका नाम जगत देसाई है। बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर एक्ट्रेस से जो सवाल किया उसे सुनकर वह खुशी से झूम उठी और अमाला ने हां में जवाब दिया। अब खबरें तेज हो गई है कि जल्दी ही अमाला और जगत शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
32 साल की हुईं अमाला पॉल
अमाला पॉल ने पिछले कुछ सालों में अभिनय की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमाया है। इसी के अलावा वह एक फिल्म में निर्माता के तौर पर भी काम कर चुकी है। लंबे वक्त से वह पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं क्योंकि वह अपने आप को वक्त देना चाहती हैं। लेकिन 26 अक्टूबर को एक्ट्रेस 32 साल की हो गई और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ में अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट भी किया।
बॉयफ्रेंड ने बर्थडे वीडियो किया शेयर
अमाला पॉल के बर्थडे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ में डांस करते-करते अचानक घुटनों के बल पर बैठ जाता है और हाथों में रिंग लेकर उनको शादी के लिए प्रपोज कर देता है। इसके बाद में एक्ट्रेस भी खुशी-खुशी हां कर देती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए जगत ने लिखा कि "मेरी जिप्सी क्वीन ने हां कर दिया। हैप्पी बर्थडे माय लव।" इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब शादी का प्लान बन चुका है।
अमाला पॉल की 3 साल में ही टूट गयी थी पहली शादी
अमाला पॉल ने पहले डायरेक्ट एएल विजय से शादी रचाई और 3 साल में ही यह शादी टूट गई। दोनों का साल 2017 में तलाक हुआ। लेकिन अब एक बार फिर से जगत देसाई की उनकी लाइफ में एंट्री हुई है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों की हीरोइन है। जल्दी ही उनको 'आदुजीविथम' फिल्म में देखा जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications













