500 करोड़ी नेटवर्थ वाले इस एक्टर के बेटे की हुई ग्रैंड वेडिंग, फ़िल्म स्टार्स से लेकर राजनेताओं ने भी की शिरकत

490 करोड़ की नेटवर्थ वाले भारत की फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन और अभिनेता कहे जाने वाले ब्रह्मानंदम के परिवार में इन दोनों खुशियों का माहौल बना हुआ है. दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने एक बड़ा इवेंट रखा. इतना ही नहीं ब्रह्मानंदम ने हैदराबाद में बेटे की शादी की और अपने बेटे और बहू के लिए एक ग्रैंड वेडिंग फंक्शन भी रखा. इस फंक्शन में कई सारे मशहूरहस्तियों के साथ-साथ राजनेता भी शामिल हुए.
रामचरण-उपासना ने भी की शिरकत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शुक्रवार को साउथ इंडस्ट्री के नए माता-पिता राम चरण और उपासना ने भी ब्रह्मानंदम के इस इवेंट में शिरकत की थी और तेलुगू सुपरस्टार की तस्वीर भी इंटरनेट पर खूब वायरल होती हुई नजर आई थी. माता-पिता बनने के बाद उनकी पहली यह सार्वजनिक उपस्थिति नजर आई. बता दे कि वह दोनों इस साल जून में माता-पिता बने और उन्होंने अपनी पहली बेटी क्लीन कारा को जन्म दिया. इस पार्टी के दौरान उपासना ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी और रामचरण ने सफेद शर्ट और ग्रे पैंट पहनी हुई थी.
ब्रह्मानंदम ने रखा था सगाई समारोह
Indiaglitz.com की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि एक्टर ब्रह्मानंदम और उनके परिवार हाल ही में अपने छोटे बेटे सिद्धार्थ और उनकी मंगेतर ऐश्वर्या की सगाई समारोह में शामिल हुआ था. इस पार्टी को हैदराबाद के आलीशान आईटीसी कोहिनूर होटल में किया गया था. इस ग्रैंड पार्टी में नंदमुरी बालकृष्ण, पवन कल्याण और आदि साई कुमार के परिवार के साथ-साथ काफी और भी लोग शामिल हुए थे.
राजनेता भी पार्टी में हुए थे शामिल
इस नई नवले जोड़े और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ में सेलिब्रिटी की तस्वीर भी सामने आई. कपल को सभी ने आशीर्वाद दिया. इतना ही नहीं आपको बता दें कि पब्लिक वर्ल्ड की एक रिपोर्ट की माने तो मशहूर हस्तियों के साथ-साथ पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री कर और यहां तक की मंत्री तुलसी श्रीनिवास यादव भी इस कार्यक्रम में मौजूद हुए थे.
सिद्धार्थ करते हैं हैदराबाद में काम
लेकिन अगर हम ब्रह्मानंदम के बेटे की बात करें तो आपको बता दें कि वह अपने पिता की तरह कुछ ज्यादा फेमस तो नहीं है लेकिन उन्होंने एक अपनी अलग पहचान बनाई है. सिद्धार्थ ने विदेश से पढ़ाई की और अब वह हैदराबाद में काम किया करते हैं. तो वही उनकी पत्नी ऐश्वर्या एक डॉक्टर है.


Click it and Unblock the Notifications













