..................... Allu Arjun has property of more than 300 crore know about his net worth. Allu Arjun B'day: करोड़ों के मालिक हैं अल्लू अर्जुन, 100 करोड़ के घर से लेकर लग्जरी गाड़ियों की है भरमार । - Hindi Filmibeat

Allu Arjun B'day: करोड़ों के मालिक हैं अल्लू अर्जुन, 100 करोड़ के घर से लेकर लग्जरी गाड़ियों की है भरमार

allu arjun

Allu Arjun Net Worth: साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। अल्लू अर्जुन को देश भर से फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 'पुष्पा' के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी बढ़ गई है। शुक्रवार को जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले 'पुष्पा 2' का पोस्टर रिलीज किया गया है। वहीं, रियल लाइफ में भी अल्लू अर्जुन बेहद जमीन से जुड़े हुए शख्स माने जाते हैं।

लेकिन, अल्लू अर्जुन असल जिंदगी में टॉलीवुड के टॉप स्टार्स के साथ सबसे अमीर सितारों में भी गिने जाते हैं। अल्लू अर्जुन की संपत्ति के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अल्लू अर्जुन की कमाई का मुख्य जरिए फिल्मों के जरिए होने वाली आमदनी है।

इसके जरिए अल्लू अर्जुन साल में मोटी कमाई करते हैं। आगे की स्लाइड्स पर आप भी पढ़ें अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ के बारे में-

फिल्मों की फीस

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ तक चार्ज करते हैं। अल्लू अर्जुन साउथ की सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाले स्टार्स में गिने जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार 'पुष्पा' को मिली जबरदस्त सफलता के बाद अल्लू अर्जुन ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। सेलिब्रिटी वर्थ की रिपोर्ट के अनुसार 380 करोड़ से अधिक की है।

एंडोर्समेंट से कमाई

अल्लू अर्जुन फिल्मों के अलावा एंडोर्समेंट से भी साल में तगड़ी कमाई करते हैं। फिल्मों के अलावा अल्लू अर्जुन सेवन अप, थम्सअप, एयरटेल, टाटा स्काई, डाबर आमला हेयर ऑयल और मिरिंडा जैसे कई बड़े ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं। अल्लू अर्जुन एक एंडोर्समेंट के लिए एक करोड़ से अधिक चार्ज करते हैं।

आलीशान घर

अल्लू अर्जुन का हैदराबाद में आलीशान घर है जिसकी कीमत 100 करोड़ से अधिक है। अल्लू अर्जुन के भव्य घर के अंदर हर लग्जरी सुविधा मौजूद है।

7 करोड़ की वैनिटी वैन

अभिनेता के पास 7 करोड़ की वैनिटी वैन है जिसमें हर तरह की लग्जरी सुविधा मौजूद है। अल्लू अर्जुन उन चंद स्टार्स में शुमार हैं जिनके पास इतनी महंगी वैनिटी वैन है।

लग्जरी कारें

अल्लू अर्जुन कार के सबसे अधिक शौकीन हैं। उनके पास एक से बढ़ कर एक लग्जरी कारें हैं। एक्टर के पास वोल्वो एक्ससी 90 टी8, मर्सिडीज बेंज जीएलई 350डी, हमर एच2, रेंज रोवर समेत कई और कारें शामिल हैं।

Read more about: allu arjun bollywood movies birthday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X