IIFA बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड: 2000 में पहली विनर ऐश्वर्या, 2020 तक 10 बार नॉमिनेट हुईं दीपिका, 3 बार जीतीं आलिया

आईफा अवार्ड्स 2022 आज रात यानि 4 जून को अबू धाबी के यास आईलैंड में 2020 - 21 की बेस्ट फिल्मों को अवार्ड देने जा रहा है। चूंकि कोरोना काल में ओटीटी पर भी ढेर सारी फिल्मों ने हमारा मनोरंजन किया इसलिए आईफा अवार्ड्स ने ओटीटी पर रिलीज़ हुई फिल्मों को भी इस साल के नॉमिनेशन में शामिल किया है।

बात करें बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड की तो आईफा ने पहला बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड दिया था साल 2000 में ऐश्वर्या राय को फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए। 2000 से लेकर 2020 तक रानी मुखर्जी, विद्या बालन और आलिया भट्ट, तीन तीन बार बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा अवार्ड जीत चुकी हैं। इसके अलावा, दीपिका पादुकोण और विद्या बालन को सबसे ज़्यादा 10 बार नॉमिनेट किया जा चुका है।

all-the-actresses-who-won-iifa-best-actress-award-from-2000-2020-rani-mukerji-alia-bhatt-max-awards

रानी मुखर्जी ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें 2003 - 2007 तक बेस्ट एक्ट्रेस के लिए लगातार नॉमिनेट किया गया। वहीं रानी मुखर्जी ने 2003 - 05 तक लगातार ये अवार्ड जीता भी। श्रीदेवी इस अवॉर्ड को जीतने वाली सबसे सीनियर एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 54 साल की उम्र में ये अवार्ड जीता। वहीं अनुष्का शर्मा इसे जीतने वाली सबसे कम उम्र की एक्टर हैं जिन्होंने 23 साल की उम्र में ये अवार्ड जीता। नीना गुप्ता, 60 साल की उम्र में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन पाने वाली सबसे सीनियर एक्ट्रेस हैं वहीं ज़ायरा वसीम, 17 साल की उम्र में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन पाने वाली सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस हैं। देखिए 2000 - 2020 तक IIFA बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड जीतने वाली हीरोइनों की लिस्ट -

ऐशवर्या राय से हुई शुरूआत

ऐशवर्या राय से हुई शुरूआत

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2000 - ऐश्वर्या राय, हम दिल दे चुके सनम
नॉमिनेशन 2. काजोल - हम आपके दिल में रहते हैं 3. सोनाली बेंद्रे - सरफरोश 4. करिश्मा कपूर - बीवी नंबर 1

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2001 - करिश्मा कपूर, फ़िज़ा
नॉमिनेशन 2. माधुरी दीक्षित - पुकार 3. प्रीती ज़िंटा - क्या कहना 4. शिल्पा शेट्टी - धड़कन 5. तबू - अस्तित्वआईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2002 - तबू, चांदनी बार
नॉमिनेशन 2. अमीषा पटेल - गदर एक प्रेम कथा 3. ग्रेसी सिंह - लगान 4. काजोल - कभी खुशी कभी ग़म 5. प्रीति ज़िंटा - दिल चाहता है
फिर हुई ऐश्वर्या की वापसी

फिर हुई ऐश्वर्या की वापसी

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2003 - ऐश्वर्या राय, देवदास
नॉमिनेशन 2. अमीषा पटेल - हमराज़ 3. करिश्मा कपूर - शक्ति द पावर 4. माधुरी दीक्षित - देवदास 5. रानी मुखर्जी - साथिया

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2004 - प्रीती ज़िंटा, कल हो ना हो
नॉमिनेशन 2. हेमा मालिनी - बाग़बान 3. प्रीती ज़िंटा - कोई मिल गया 4. रानी मुखर्जी - चलते चलते 5. उर्मिला मातोंडकर - भूतआईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2005 - रानी मुखर्जी, हम तुम
नॉमिनेशन 2. करीना कपूर - एतराज़ 3. प्रियंका चोपड़ा - मुझसे शादी करोगी 4. शिल्पा शेट्टी - फिर मिलेंगे 5. उर्मिला मातोंडकर - एक हसीना थी 6. प्रीती ज़िंटा - वीर ज़ारा
लगातार तीन साल जीतीं रानी मुखर्जी

लगातार तीन साल जीतीं रानी मुखर्जी

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2006 - रानी मुखर्जी, ब्लैक
नॉमिनेशन 2. कोंकणा सेन शर्मा - पेज 3 3. प्रीती ज़िंटा - सलाम नमस्ते 4. रानी मुखर्जी - बंटी और बबली 5. विद्या। बालन - परिणीता

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2007 - रानी मुखर्जी, कभी अलविदा ना कहना
नॉमिनेशन 2. ऐश्वर्या राय - धूम 2 3. काजोल - फना 4. कंगना रनौत - गैंगस्टर 5. करीना कपूर - ओमकारा 6. विद्या बालन - लगे रहो मुन्नाभाईआईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2008 - करीना कपूर, जब वी मेट
नॉमिनेशन 2. ऐश्वर्या राय - गुरू 3. दीपिका पादुकोण - ओम शांति ओम 4. कैटरीना कैफ - नमस्ते लंदन 5. तबू - चीनी कम 6. विद्या बालन - भूल भुलैया
सबसे छोटी विनर अनुष्का

सबसे छोटी विनर अनुष्का

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2009 - प्रियंका चोपड़ा, फैशन
नॉमिनेशन 2. ऐश्वर्या राय - जोधा अकबर 3. असिन - गजिनी 4. बिपाशा बसु - रेस 5. कैटरीना कैफ - सिंह इज़ किंग

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2010 - करीना कपूर, 3 इडियट्स
नॉमिनेशन 2. माही गिल - देव डी 3. दीपिका पादुकोण - लव आजकल 4. प्रियंका चोपड़ा - कमीनेआईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2011 - अनुष्का शर्मा, बैंड बाजा बारात
नॉमिनेशन 2. ऐश्वर्या राय - गुज़ारिश 3. करीना कपूर - गोलमाल 3 4. कैटरीना कैफ - राजनीति 5. विद्या बालन - इश्किया
दो साल लगातार जीतीं विद्या बालन

दो साल लगातार जीतीं विद्या बालन

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2012 - विद्या बालन - द डर्टी पिक्चर
नॉमिनेशन 2. कंगना रनौत - तनु वेड्स मनु 3. करीना कपूर - बॉडीगार्ड 4. माही गिल - साहेब, बीवी और गैंग्स्टर 5. प्रियंका चोपड़ा - 7 खून माफ

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2011 - विद्या बालन, कहानी
नॉमिनेशन 2. दीपिका पादुकोण - कॉकटेल 3. हुमा कुरैशी - गैंग्स ऑफ वसेपुर 4. करीना कपूर - हीरोइन 5. प्रियंका चोपड़ा - बर्फी
6. विद्या बालन - श्रीदेवीआईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2014 - दीपिका पादुकोण, चेन्नई एक्सप्रेस
नॉमिनेशन 2. दीपिका पादुकोण - गोलियों की रासलीला रामलीला 3. दीपिकाा पादुकोण - ये जवानी है दिवानी 4. निम्रत कौर - द लंचबॉक्स 5. श्रद्धा कपूर - आशिकी 2 6. सोनाक्षी सिन्हा - लुटेरा
कंगना रनौत की एंट्री

कंगना रनौत की एंट्री

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2015 - कंगना रनौत, क्वीन
नॉमिनेशन 2. आलिया भट्ट - 2 स्टेट्स 3. अनुष्का शर्मा - पीके 4. दीपिका पादुकोण - हैप्पी न्यू ईयर 5. प्रियंका चोपड़ा - मैरी कॉम 6. रानी मुखर्जी - मर्दानी

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2016 - दीपिका पादुकोण, पीकू
नॉमिनेशन 2. दीपिका पादुकोण - बाजीराव मस्तानी 3.कंगना रनौत - तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 4. प्रियंका चोपड़ा - दिल धड़कने दो 5. श्रद्धा कपूर - एबीसीडी 2आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2017 - आलिया भट्ट, उड़ता पंजाब
नॉमिनेशन 2. आलिया भट्ट - डियर ज़िंदगी 3. अनुष्का शर्मा - ए दिल है मुश्किल 4. सोनम कपूर - नीरजा 5. तापसी पन्नू - पिंक
आखिरी दो बार से जीत रहीं हैं आलिया

आखिरी दो बार से जीत रहीं हैं आलिया

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2018 - श्रीदेवी, मॉम
नॉमिनेशन 2. आलिया भट्ट - बदरीनाथ की दुल्हनिया 3. भूमि पेडनेकर - शुभ मंगल सावधान 4. ज़ायरा वसीम - सीक्रेट सुपरस्टार 5. विद्या बालन - तुम्हारी सुलू

आईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2019 - आलिया भट्ट, राज़ी
नॉमिनेशन 2. दीपिका पादुकोण - पद्मावत 3. नीना गुप्ता - बधाई हो 4. रानी मुखर्जी - हिचकी 5. तबू - अंधाधुनआईफा बेस्ट एक्ट्रेस 2020 - आलिया भट्ट, गली बॉय
नॉमिनेशन 2. तापसी पन्नू - बदला 3. करीना कपूर - गुड न्यूज़ 4. प्रियंका चोपड़ा - द स्काई इज़ पिंक 5. विद्या बालन - मिशन मंगल

गौरतलब है कि कंगना रनौत इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और बेस्ट डेब्यू, तीनों ही कैटेगरी में आईफा अवार्ड जीत चुकी हैं। वहीं करीना कपूर, विद्या बालन, कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण वो अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने बेस्ट डेब्यू का भी आईफा अवार्ड जीता है। 2005 में रानी मुखर्जी को हम तुम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला वहीं उन्हें वीर ज़ारा के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का भी अवार्ड मिला था।

बात करें इस साल के नॉमिनेशन्स की तो इस साल शेरशाह के लिए कियारा आडवाणी, मिमी के लिए कृति सैनन, थप्पड़ के लिए तापसी पन्नू, पगलैट के लिए सान्या मल्होत्रा और शेरनी के लिए विद्या बालन नॉमिनेट हुई हैं। इन सभी फिल्मों में से केवल थप्पड़ थिएटर में रिलीज़ हुई थी। बाकी सभी फिल्में, ओटीटी पर रिलीज़ हुई थीं। अब देखना है कि इस साल का अवार्ड किसके हाथ आता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X