..................... अलका याग्निक को हुई कान की रेयर बीमारी, 13 साल पहले इस बीमारी पर बन चुकी है ये फिल्म! Alka Yagnik suffered from a rare ear disease, Sound Track film was made on this disease 13 years ago! - Hindi Filmibeat

अलका याग्निक को हुई कान की रेयर बीमारी, 13 साल पहले इस बीमारी पर बन चुकी है ये फिल्म!

alka yagnik

लीजेंड्री सिंगर अलका याग्निक को लेकर जो खबर आई वो काफी हैरान करने वाली थी। पूरी दुनिया के कानों के लिए सुकून वाली आवाज बनकर वो अब खुद ही सुन नहीं पाएंगी।

जी हां, ये काफी दुखद है और इसका खुलासा खुद अलका याग्निक ने किया था। उनको एक बीमारी हुई है जो कि काफी रेयर होती है। तेज म्यूजिक के कारण अब उनको बिल्कुल सुनाई देना बंद हो चुका है। लेकिन ये काफी कम लोग ही जानते हैं कि इस तरह की एक गंभीर बीमारी पर फिल्म बन चुकी है।

ये फिल्म बॉलीवुड में ही बनी थी और हीरो को इसी तरह की रेयर बीमारी से जूझते हुए दिखाया गया था। फिल्म के लीड रोल में राजीव खंडेलवाल थे। बड़ा सुपरस्टार ना होने के कारण फिल्म उतनी चर्चा में नहीं रही थी।

कौन सी फिल्म?

साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम साउंड ट्रैक था। फिल्म रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने जमकर तारीफें की थीं। उनका कहना था कि कमाल का अभिनय और कंटेंट है। लीड रोल में राजीव खंडेलवाल की तारीफ हुई थी। अब जब अलका याग्निक को लेकर ये बीमारी सामने आई है तो लोग इस फिल्म को लेकर बातें कर रहे हैं। अलका याग्निक ने अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए अपने फैंस और साथी कलाकारों से रिक्वेस्ट की है कि वह लाउड म्यूजिक से दूर रहें।

रीमेक थी फिल्म

राजीव खंडेलवाल की साउंड ट्रैक की बात करें तो ये फिल्म साल 2004 में आई ब्रिटिश कनाडाई फिल्म 'इट्स ऑल गॉन पीट टोंग' की हिंदी रीमेक थी। इसको काफी शानदार तरीके से लिया गया था। नीरव घोष इस फिल्म के डायरेक्टर थे। राजीव खंडेलवाल के साथ लीड रोल में सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान थीं।

Read more about: alka yagnik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X