आलिया भट्ट से लेकर सारा अली खान तक, दिवाली की पार्टी में करें इन Bollywood Divas से इंस्पायर मेकअप
दिवाली का जोश पूरी तरह से हाई हो चुका है। अब तक शायद आपको कई दिवाली पार्टियों का इन्विटेशन भी मिल चुका होगा। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या बनकर जो बात सामने खड़ी होती है, वह है दिवाली पर मेकअप कैसा हो ताकि आपका चेहरा भी दीये सा रोशन दिखे। बॉलीवुड के पास आपकी इस समस्या का हल है। बस थोड़ी नजर घुमाने की जरूरत है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जहां तड़क-भड़क वाले मेकअप के ऑप्शन आपको देती हैं वहीं अगर आप मिनिमल मेकअप की दीवानी है तो उसका ऑप्शन भी आपको बॉलीवुड डीवाज उपलब्ध करवाती हैं। बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस से इंस्पायर मेकअप ढूंढने में हम आपकी मदद कर देते हैं।
आइए आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से इंस्पायर कुछ मेकअप विकल्प की जानकारी देते हैं

तमन्ना भाटिया का न्यूड मेकअप :
अगर आप न्यूड मेकअप करना ज्यादा पसंद करती हैं तो तमन्ना भाटिया के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। न्यूड पिंक पैलेट के साथ सॉफ्ट ग्लैम लुक और उसी कलर का ग्लॉसी पिंक न्यूड लिप शेड इस लुक को कंप्लीट कर रहा है। एथनिक वियर के साथ यह लुक आपको मिनीमल मेकअप में भी ग्लैम क्वीन वाला लुक देगा।

सारा अली खान का ग्लिटरी आईशैडो :
सारा अली खान का यह लुक ऐसा है जिसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है और मिनटों में आप ग्लैमरस लुक पा लेंगी। इस लुक को रिक्रिएट करने के लिए आपको बस अपने लिए कोई शिमरी साड़ी या फिर शिमरी ब्लाउज का कॉम्बिनेशन चुनना होगा। आंखों पर ब्लैक आईशैडो को अच्छी तरह से ब्लेंड करने के बाद सिल्वर कलर का शिमरी आईशैडो डैब कर दीजिए और लिप्स के लिए ऑरेंज या फिर ग्लॉसी कोरल कलर की लिपस्टिक। बस आप दिवाली की पार्टी में कहर ढाने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का ड्यूल शेड एक्सपेरिमेंट :
अगर आपको अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो सोनाक्षी सिन्हा का यह ड्यूल टोन आईशैडो परफेक्ट हो सकता है। दिवाली पर पूरी तरह से एथनिक नहीं बल्कि कंटेम्पररी लुक के लिए यह आई मेकअप आपकी पहली पसंद बन सकता है। इस लुक के साथ आपको भारी-भरकम नहीं बल्कि हल्की-फुल्की ज्वेलरी ही कैरी कर सकती हैं।

करिश्मा कपूर का मिनीमल मेकअप :
अगर आपको ज्यादा तड़क-भड़क वाला नहीं बल्कि मिनीमल मेकअप करना पसंद है तो करिश्मा कपूर का यह लुक आपको बेहद पसंद आएगा। अगर इस साल की दीवाली पर पर आपने पेस्टल पिंक कलर को अपने एथनिक वियर और मेकअप में शामिल करने का प्लान बनाया है तो करिश्मा कपूर के इस रोजी पिंक लहंगा और पिंक ग्लॉसी न्यूड लिप्स वाले लुक को जरूर रिक्रिएट करें, दिवाली की पार्टी में आप ही छायी रहेंगी।

आलिया भट्ट का स्टेटमेंट झुमका :
अगर आप उन महिलाओं में से हैं जिन्हें ज्यादा मेकअप करना नहीं पसंद लेकिन ज्वेलरी के प्रति आप अपना प्यार नहीं छिपा पाती हैं तो आलिया भट्ट का यह लुक आपके लिए परफेक्ट है। आलिया ने इस लुक को क्रिएट करने के लिए मिनीमल मेकअप के साथ उन्होंने बड़े स्टेटमेंट झुमको को पेयर किया है और हां आलिया की काली बिंदी को नोटिस करना बिल्कुल ना भूलें जो उनके एथनिक लुक को कम्प्लीट कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











