..................... मां बनने के 3 दिन बाद, तो कोई 6 महीने बाद सेट पर लौटीं ये एक्ट्रेसेस| Alia Bhatt to Neha Dhupia, after becoming a mother, actresses returned to the set| - Hindi Filmibeat

मां बनने के 3 दिन बाद, तो कोई 6 महीने बाद सेट पर लौटीं ये एक्ट्रेसेस

after-becoming-a-mother-actresses-returned-to-the-set

एक जमाना था जब कोई एक्ट्रेस अगर शादी कर लेती थी या मां बनती थी तो उनका करियर खत्म माना जाता था। लेकिन अब वह गुजरे जमाने की बात हो गयी है। आज के समय में अपने करियर के पीक पर एक्ट्रेसेस ना सिर्फ शादी करती हैं बल्कि मां भी बनती हैं और बच्चे के जन्म के कुछ दिनों के अंदर काम पर भी लौट आती हैं। वहीं कुछ उदाहरण तो ऐसे भी हैं जब एक्ट्रेसेस प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम करती रही हैं। अब एक्ट्रेसेस अपने काम और करियर से कुछ समय का ब्रेक लेती हैं और जब उन्हें ठीक लगता हैं वे अपनी मर्जी से काम पर वापस लौट आती हैं। हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं जो मां बनने के कुछ दिनों बाद ही काम पर लौट आयी।

आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट :

इसका सबसे हाल का उदाहरण आलिया भट्ट हैं। पिछला लगभग पूरा साल आलिया भट्ट के नाम ही रहा। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में, रणबीर कपूर से शादी और बेटी राहा का जन्म। आलिया भट्ट ने पिछले साल नवंबर में बेटी राहा कपूर को जन्म दिया। मां बनने के लगभग 3 महीने बाद ही आलिया पूरे जोश के साथ स्टेज पर वापस लौट आयीं हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह गोल्डन ग्लोब अवार्ड विनर गाने 'नाटू-नाटू' पर सफेद साड़ी पहनकर स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही हैं। यह गाना 'आरआरआर' फिल्म से है, जिसका आलिया भट्ट भी हिस्सा थी।

करीना कपूर :

करीना कपूर :

करीना कपूर हमेशा से अपने फैंस के साथ-साथ दूसरे एक्ट्रेसेस के लिए भी रोल मॉडल रही हैं। प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान काम करने का ट्रेंड एक तरह से करीना कपूर ने ही सेट किया था। करीना जब तैमूर से 8 महीने की प्रेग्नेंट थी, उस समय उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में ग्रेसफुली रैंप वॉक किया था और खूब तालियां बटोरी थी। अपने दूसरे बेटे जेह के जन्म के बाद भी करीना कपूर जल्द ही अपने काम पर लौट आयी थी।

भारती सिंह :

भारती सिंह :

कॉमेडियन भारती सिंह भले ही लोगों को हंसाती हो लेकिन उनकी जिंदगी किसी सीख से कम नहीं है। भारती सिंह बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के जन्म के 3 दिनों बाद ही शूटिंग के सेट पर वापस लौट आयी थी। भारती की काम के प्रति डेडिकेशन की सभी ने तारीफ की थी।

काजल अग्रवाल :

काजल अग्रवाल :

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों में भी काजल अग्रवाल काफी लोकप्रिय चेहरा हैं। अप्रैल 2022 में काजल ने अपने बेटे को जन्म दिया और मां बनने के 4 महीने बाद ही काजल काम पर लौट आयी।

नेहा धूपिया :

नेहा धूपिया :

काम के प्रति नेहा धूपिया के डेडिकेशन के बारे में सभी को पता है। बेटी के जन्म के बाद नेहा 45 दिनों के अंदर रोडिज के सेट पर लौट आयी थी। वहीं बेटे के जन्म के 6 दिनों बाद नेहा ने काम पर वापसी की थी।

सौम्या टंडन :

सौम्या टंडन :

'भाभी जी घर पर हैं' की भाभी जी सौम्या टंडन, मां बनने के 5 महीने बाद ही काम पर वापस लौटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सौम्या जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X