..................... ससुराल में पहली होली मनाएंगी बॉलीवुड की ये सेलिब्रिटी बहुएं|Alia Bhatt to Kiara Advani, celebrity bahus will celebrate the first Holi at their sasural| - Hindi Filmibeat

Holi 2023 : शादी के बाद पहली होली मनाएंगी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस

alia-bhatt-to-kiara-advani-celebrity-bahus-will-celebrate-the-first-holi-at-their-sasural

होली का त्योहार हर किसी के लिए काफी खास होता है। रंग, गुलाल, खाना-पीना, नाचना-गाना और ढेर सारी मस्ती। लेकिन इसके साथ ही शादी के बाद की पहली होली हर बहू के लिए और भी खास बन जाती है। नये परिवार के साथ रंगों के इस त्योहार की खुशियां ही अलग होती है। फिर चाहे कोई आम हो या खास हर कोई होली के रंगों में रंग जाता है। पिछले एक साल के दौरान बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐक्ट्रेसेस की शादी हुई है, जिनकी इस साल ससुराल में पहली होली होने वाली हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर कियारा आडवाणी और हंसिका मोटवानी तक शामिल हैं।

चलिए आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जो इस साल ससुराल में पहली होली मनाने वाली हैं :

ऋचा चड्ढ़ा :

ऋचा चड्ढ़ा :

पिछले साल अक्टूबर में ऋचा चड्ढ़ा की अली फजल से शादी हुई थी। इस साल ऋचा शादी के बाद ससुराल में अपनी पहली होली मनाने वाली हैं।

आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट :

पिछले साल अप्रैल में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी रचाई थी। ससुराल में कपूर खानदान के साथ आलिया की यह पहली होली होगी। खास बात यह होगी कि शादी के बाद पहली होली में आलिया के साथ उनकी बेटी राहा भी होगी।

नयनतारा :

नयनतारा :

पिछले साल साउथ इंडियन फिल्मों की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने प्रोड्यूसर विग्नेश शिवन से शादी की। इस साल नयनतारा शादी के बाद ससुराल में अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगी। आलिया की तरह नयनतारा के साथ उनकी पहली होली पर उनके जुड़वा बच्चे भी होंगे।

हंसिका मोटवानी :

हंसिका मोटवानी :

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी पिछले साल ही अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सुहैल कथुरिया संग शादी रचाई थी। ससुराल में पूरे परिवार के साथ हंसिका की यह पहली होली होगी।

कियारा आडवाणी :

कियारा आडवाणी :

कियारा आडवाणी ने इसी साल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की है। ससुराल में कियारा की यह पहली होली होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि कियारा ससुराल में दिल्ली वालों की तरह अपनी होली मनाती हैं या फिर आमची मुंबई स्टाइल में मनाती हैं।

अथिया शेट्टी :

अथिया शेट्टी :

इसी साल सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर के.एल. राहुल से शादी की है। बॉलीवुड से बाहर निकल अपने क्रिकेट वाले ससुराल में अथिया शेट्टी पहली बार इस साल होली मनाने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X