आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना तक, बॉलीवुड एक्ट्रेस जो भारत से बाहर किसी दूसरे देश में हुईं पैदा

हर आम जिंदगी में बॉलीवुड का बहुत योगदान होता है। बॉलीवुड एक्टर्स और उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें लोगों की जिंदगी को प्रभावित करती है। इसी वजह से अपने फेवरेट स्टार्स की जिंदगी में क्या हो रहा है, इस बात पर फैंस भी अपनी नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं। बॉलीवुड में जिस तरह भारतीय एक्ट्रेसेस का बोलबाला है ठीक उसी तरह कई विदेशी मॉडल और एक्ट्रेस ने भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है। बॉलीवुड की कई डीवाज का जन्म भारत नहीं बल्कि विदेशों में हुआ है।
आइए आपको बताते हैं ऐसी कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में जिनका जन्म विदेशों में हुआ

कटरीना कैफ :
विकी कौशल संग सात फेरे लेने के बाद देसी पंजाबी खानदान की बहू बन चुकी कटरीना कैफ हाल ही में फिल्म 'फोनभूत' में नजर आयी थी। हालांकि हॉरर कॉमेडी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पायी लेकिन कटरीना को काफी पसंद किया गया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कटरीना कैफ का जन्म भारत नहीं बल्कि हॉन्ग-कॉन्ग में हुआ था। वह भी उस समय जब हॉन्ग-कॉन्ग ब्रिटेन का गुलाम था।

आलिया भट्ट :
कपूर खान की बहू और नयी मम्मी बनी आलिया भट्ट अभी अपने पैरंटहुड को एंजॉय कर रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया भट्ट का जन्म भारत नहीं बल्कि लंदन में हुआ था। महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया का जन्म लंदन में होने की वजह से आलिया के पास भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की भी नागरिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया की मां सोनी राजदान के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट है।

दीपिका पादुकोण :
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में रहती है। पति रणवीर कपूर के साथ दीपिका अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती है जो काफी वायरल भी होता है। टेनिस खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका पादुकोण का जन्म भी भारत में नहीं बल्कि कोपनहेगन के एक शहर डेनमार्क में हुआ था।

लीजा हेडन :
लीजा हेडन अपने गॉर्जस लुक और कमाल की एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो चुकी हैं। एक एंकर व टीवी होस्ट के तौर पर अपना कॅरियर शुरू करने वाली लीजा आज बड़े पर्दे पर सक्रिय है। लीजा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तो सक्रिय है लेकिन उनका जन्म भारत नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। इसके बारे में काफी कम लोगों को ही पता है। बाद में लीजा का परिवार चीन चला गया।

एवलिन शर्मा :
अपने खूबसूरत मुस्कुराहट और एक्टिंग स्कील की बदौलत एवलिन शर्मा ने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनायी है। एवलिन ने कई फिल्मों में काम किया है जिसमें 'जब हैरी मेट सेजल', 'ये जवानी है दिवानी' जैसी फिल्में भी शामिल है। बहुत कम लोगों को ही यह पता है कि एवलिन शर्मा का भी जन्म आलिया भट्ट की तरह लंदन में हुआ था। इस वजह से उनके पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट है।


Click it and Unblock the Notifications











