साल 2023 में इन बॉलीवुड सितारों ने खरीदे आलीशान घर, तो किसी ने किया रियल एस्टेट में तगड़ा इन्वेस्ट

 kartik aryan

साल 2023 में बॉलीवुड सितारे ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री के सितारों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों में जमकर रिकॉर्ड तोड़ दिए। इतना ही नहीं उनकी फिल्मों ने डाबर तोड़ कमाई भी की। लेकिन कुछ ऐसे फिल्मी सितारे हैं जिन्होंने इस साल जमकर प्रॉपर्टी भी खरीदी है। इस लिस्ट में कई सारे बड़े दिग्गज सितारों का नाम शामिल है। आज हम आपको उन्हें सितारों के बारे में बताने वाले हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उन्होंने साल 2023 में हार्ट आफ स्टोन से हॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। इन दिनों वह अपने पति और बेटी के साथ में ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही है। एक्ट्रेस ने रियल एस्टेट में भी अच्छा खासा निवेश किया हुआ है। 30 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने 45.48 करोड़ रुपए की तीन प्रॉपर्टी खरीदी। जिसमें उन्होंने एक अपनी बहन शाहीन को गिफ्ट किया और इसमें बांद्रा वेस्ट में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी भी शामिल है।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि वह एक एंटरप्रेन्योर भी है। लेकिन उन्होंने साल 2023 में अपने नाम पर एक नया आलीशान घर भी खरीद लिया है। दरअसल मुंबई केपाली हिल में उन्होंने एक लग्जरी घर खरीदा है और यह 1474 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस अपार्टमेंट की कीमत 17.01 करोड़ बताई जा रही है।

काजोल

काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दमदार अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 2023 में वेब सीरीज में कदम रखा। एक्ट्रेस की ट्रायल वेब सीरीज काफी बेहतरीन साबित हुई और दर्शकों द्वारा भी इसे काफी पसंद किया गया। लेकिन आपको बता दें कि इसी साल उन्होंने जुहू में 16.50 करोड़ का एक प्रीमियम अपार्टमेंट खरीद लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने पिछले साल भी जुहू इलाके में दो अपार्टमेंट खरीदे थे।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दमदार अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि इस साल उन्होंने दहाड़ वेब सीरीज से ओटीटी पर एक दमदार डेब्यू भी कर लिया है। लेकिन साल 2023 में एक्ट्रेस ने बांद्रा की प्रीमियम रेजिडेंशियल टॉवर, 81 ऑरेटे में एक नई प्रॉपर्टी खरीद ली है। दरअसल आपको बता दें कि 26वीं मंजिल पर उन्होंने समुद्र के सामने एक सी फेसिंग अपार्टमेंट खरीद लिया है और इसकी कीमत 11 करोड़ की बताई जा रही है।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक क्यूट और हैंडसम एक्टर माने जाते हैं। इस साल उन्होंने शहजादा और सत्य प्रेम की कथा जैसी फ़िल्में दी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस साल उन्होंने प्रॉपर्टी में भी अच्छा खासा निवेश किया है। दरअसल इस साल एक्टर ने 17.50 करोड़ में अपना एक पहले घर खरीद लिया है। अब वह किराए के घर में नहीं बल्कि अपने खुद के घर में रहते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले वह शाहिद कपूर के पुराने वाले घर पर किराए में रहते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X