जब एक्ट्रेसेस की प्राइवेसी में पड़ी सेंध, जमकर वायरल हुई थी निजी पलों की तस्वीरें

हाल ही में आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने निजी समय में पैपराजी द्वारा फोटो लेने की शिकायत दर्ज करवाई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बॉलीवुड एक्टर के निजी पलों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो। इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ ऐसा कई बार हो चुका है। पैपराजी को बार-बार मना करने के बावजूद क्रिकेट स्टेडियम में एक बार किसी ने अनुष्का शर्मा की बेटी की फोटो क्लिक कर उसे वायरल कर दी थी। इतना ही नहीं, एक बार मैच खेलने गई भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के कमरे और उनके सामानों का वीडियो बनाकर होटल के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस बात पर अनुष्का शर्मा समेत तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने विरोध जताया था और इसे निजता में दखल करार दिया था। इसके अलावा कैटरीना कैफ से लेकर कई और स्टार्स ने भी निजी पलों को सोशल मीडिया पर वायरल करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
आपको बताते हैं बॉलीवुड के किन एक्ट्रेसेस की निजी समय की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है :

आलिया भट्ट :
निजी पलों के फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का सबसे हाल का मामला आलिया भट्ट का है। इस बात की शिकायत आलिया ने पुलिस से भी की है। इस बारे में जानकारी देते हुए आलिया ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में पोस्ट किया था। आलिया ने लिखा था, 'मैं छुट्टी के दिन अपने घर के ड्राइंग रूम में बैठी हुई थी, जब मुझे एहसास हुआ कि कोई मुझे देख रहा है। मैंने जब नजरें उठा कर देखी तो पता चला कि सामने की बिल्डिंग की छत से दो लोग मेरी तरफ कैमरा करके बैठा हुआ है।' आलिया के इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड में सभी ने प्राइवेसी में इस तरह के दखल की निंदा की है।

अनुष्का शर्मा :
साल 2021 में एक शाम को अनुष्का पति विराट कोहली के साथ बालकनी में बैठ कर अपना समय बिता रही थी जब पैपराजी ने उनके निजी पलों की तस्वीरों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद अनुष्का ने फोटोग्राफर पर गुस्सा जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पोस्ट किया था, 'बार-बार मना करने के बावजूद फोटोग्राफर और पब्लिकेशन हमारी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं। अब इसे बंद करिए।'

नरगिस फाखरी :
प्राइवेसी में दखल देने वाले लोगों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने भी कहा था, "मैं अपनी निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखना चाहती हूं। पैपराजी कल्चर और सोशल मीडिया ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी के जीवन तक लोगों की पहुंच को आसान बना दिया है।" नरगिस को सबसे ज्यादा फेम फिल्म 'रॉकस्टार' में रणबीर कपूर के अपोजिट काम करके मिला था।

कैटरीना कैफ :
बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ की वेकेशन के दौरान कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी। स्पेन में अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ छुट्टियां मना रही कैटरीना और रणबीर की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हालांकि इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कैटरीना ने कहा था, "अगली बार से जब मेरी छुट्टियों की निजी फोटो वायरल करनी हो तो मुझे बता दे। मैं मैचिंग बिकिनी पहनूंगी। मुझे पता है, लाल और सफेद बिकिनी बिल्कुल मैच नहीं करती है।" (इन तस्वीरों में कैटरीना लाल और सफेद रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं)


Click it and Unblock the Notifications