Alia Bhatt की आवाज भी नहीं सुन सकते Ranbir Kapoor! एक्ट्रेस ने कहा- 'अगर मैंने ज्यादा जोर से बोला तो...'

Alia Bhatt On Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक हैप्पी कपल हैं और आए दिन कपल्स गोल देते हैं। क्रिसमस में रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी राहा को पैपराजी से मिलवाया और इस दौरान उनके कई वीडियोज वायरल हुए।
Alia Bhatt को इस बात पर आता है गुस्सा
एक्ट्रेस ने बीते दिनों खुलासा किया था कि उन्हें अपने पति से जलन होती है और उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनके पति उन्हें शांत रहने की सलाह देते हैं क्योंकि उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। एक रैपिड-फायर सेशन में, एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्हें किस चीज से गुस्सा आता है। जिस पर, एक्ट्रेस ने खुलासा किया, "एक चीज जो मुझे तुरंत गुस्से में डाल देती है, वह है असमर्थता।
Ranbir से होती है जलन
मुझे अपने गुस्से को कंट्रोल करने के लिए बहुत कोशिश करनी पड़ती है क्योंकि मेरे पति को यह पसंद नहीं है जब मेरी आवाज डेसिबल से ऊपर जाती है, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह सही नहीं है और दुखी होने पर भी दयालु होना जरूरी है।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें रणबीर से बहुत जलन होती है। "मुझे अपने पति रणबीर से जलन होती है। उनका दिमाग संत जैसा है।"
रणबीर को नहीं पसंद है आलिया की पर्सनैलिटी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, रणबीर कपूर ने पहले भी कहा था कि उन्हें आलिया की 'लाउड पर्सनालिटी' पसंद नहीं है। तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के दौरान, एक्टर ने आलिया के बारे में बात की कि "वह बहुत लाउड पर्सनालिटी की हैं...वह बहुत बोलती हैं; वह बहुत जिंदादिल हैं।" फिर उन्होंने कहा, "अब मुझे लगता है कि घर पर ऐसी दो लड़कियों को रखना मेरे लिए काफी मुश्किल काम होगा। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि राहा मेरी तरह शांत हो ताकि हम आलिया को संभाल सकें।"


Click it and Unblock the Notifications