महेश भट्ट और पूजा की बेटी हैं आलिया भट्ट? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये बहुत घटिया है...

Alia Bhatt Mahesh Bhatt Pooja Bhatt

आलिया भट्ट (Alia Bhatta) बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी चर्चा का विषय बनती नजर आती हैं।बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatta) से करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण' के रैपिड फायर राउंड में एक बेहद ही दिलचस्प सवाल कर लिया था।

दरअसल करण जौहर ने आलिया भट्ट से सवाल किया था कि उन्होंने अपने बारे में सबसे भड़काऊ अफवाह कौन सी सुनी हुई है। जिस पर आलिया भट्ट ने जवाब दिया और इस बात को सुनते ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन भी काफी ज्यादा हैरान हो गए थे। आलिया भट्ट ने कहा कि यही कि "मैं महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी हूं।"

आपको बता दें कि महेश भट्ट ने 1970 में लॉरेन ब्राइट यानी कि किरण भट्ट के साथ में शादी रचाई थी। जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए, जिनका नाम पूजा और राहुल भट्ट रखा गया। बाद में 1986 में महेश भट्ट ने सोनी राजदान के साथ में शादी रचा ली थी। जिनसे उन्हें दो बेटियां हुई और इनका नाम आलिया और शाहीन भट्ट है।

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को कई साल डेट करने के बाद में साल 2022 में शादी रचाई। इसके कुछ ही महीना बाद 6 नवंबर 2022 को उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी के साथ में अक्सर स्पॉट होते हुए नजर आते हैं और 2023 के क्रिसमस पर उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा भी रिवील किया।

Read more about: alia bhatt mahesh bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X