शूटिंग के बीच में बेटी को ब्रेस्ट फीडिंग कराने जाती थी आलिया, रणबीर के बारे में भी किए कई खुलासे

Alia Bhatt

आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बहुत ही उम्दा अभिनेत्री बन चुकी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने बहुत ही कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है। आज के वक्त में आलिया भट्ट किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है और वह एक बॉलीवुड अभिनेत्री होने के अलावा कपूर खानदान की बहू भी बन चुकी है।

पति और बेटी को लेकर आलिया ने किए कई खुलासे

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आलिया भट्ट और करीना कपूर खान दोनों ही कॉफी विद करण सीजन 8 में पहुंची। जहां पर उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े हुए कई सारे खुलासे किए। बता दें कि आलिया भट्ट ने करण जौहर के शो पर कई सारे खुलासे किए। यहां तक कि उन्होंने अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के बारे में भी काफी कुछ बताया है।

ब्रेस्टफीडिंग करवाने के लिए शूटिंग के बीच में जाती थी आलिया भट्ट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि जब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रही थी तो उनकी बेटी भी उनके साथ में कश्मीर में ही मौजूद थी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उस समय राहा को ब्रेस्टफीडिंग भी करवानी पड़ती थी और इसी के लिए फिल्म की शूटिंग को कई बार बीच में छोड़कर ही ब्रेस्टफीडिंग करवाने जाया करती थी।

बेटी राहा को मिलकर संभालते हैं रणबीर-आलिया

आलिया भट्ट इस रूटिंग से काफी ज्यादा परेशान हो चुकी थी और उन्होंने तब जाकर पति रणबीर कपूर को फोन कर दिया। रणबीर को फोन करके उन्होंने यह कहा कि यह सब मैनेज करना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। इस बात को सुनते ही झटपट रणबीर कपूर भी कश्मीर पहुंच गए और बेटी राहा को संभाला। इसके बाद में अभिनेत्री आराम से अपनी शूटिंग पूरी कर पाई थी।

करीना ने आलिया को दे दी ये नसीहत

आलिया भट्ट ने इसी शो के दौरान यह भी बताया कि रणबीर बेटी राहा के डकार स्पेशलिस्ट है और लगभग वह सब कुछ कर सकते हैं। आलिया भट्ट ने कहा कि वह और रणबीर अपने बच्चे से जुड़ी हुई हर बात पर लड़ाई करते हैं। इसके बाद करीना कपूर ने अपने अनोखे अंदाज में आलिया भट्ट को सुझाव देते हुए कहा कि लड़ने के बजाए एक बच्चा और कर लो।

रणबीर ने आलिया को दी सलाह

आलिया भट्ट ने यह भी बताया कि रणबीर उनसे सलाह लेते हैं। इतना ही नहीं असफलता और सफलता दोनों को कैसे हैंडल करना है यह भी बहुत अच्छे से बताते हैं। रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट को यह भी सलाह दी थी कि दर्शक उनके मालिक हैं और इसीलिए वह उनके बारे में कुछ भी कह सकते हैं। अगर वह अपनी फिल्मों में अच्छा काम कर रही है और बांद्रा में रह रही है तो उन्हें अपना मुंह बंद रखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X