..................... Alia Bhatt reveals that Isha Ambani owns half of her business - Hindi Filmibeat

ईशा अंबानी के बिजनेस में आधे हिस्से की मालकिन है आलिया भट्ट! अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

Alia Bhatt Isha Ambani

आलिया भट्ट आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में एक खास पहचान हासिल की है। आलिया भट्ट और अंबानी परिवार का भी एक खास रिश्ता माना जाता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आलिया भट्ट और ईशा अंबानी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं अक्सर वह अपनी दोस्ती को लेकर भी बात करती हुई नजर आई है। हाल ही में ईशा अंबानी के छोटे भाई अनंत अंबानी की प्री वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा उनकी बेटी को भी साथ में देखा गया था।

लेकिन अब हाल ही में फोर्ब्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने ईशा अंबानी के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि ईशा अंबानी उनकी बिजनेस पार्टनर भी है। दरअसल आपको बता दें कि साल 2023 में ईशा अंबानी की कंपनी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने आलिया के ब्रांड एड ए मम्मा में 51% की हिस्सेदारी की थी।

आलिया भट्ट ने नवंबर 2022 में अपने पहले बच्चे राहा को जल्दी और ईशा अंबानी ने भी 19 नवंबर को अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। आलिया भट्ट ने ईशा अंबानी को लेकर कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हमें रिलायंस के साथ में साझेदारी करने का मौका मिला। ईशा अंबानी और मैं काफी अच्छे दोस्त भी हैं।

आलिया भट्ट ने आगे कहा कि हम दोनों की डिलीवरी लगभग एक ही वक्त हुई थी। मेरी बेटी और ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों में लगभग सिर्फ एक ही सप्ताह का फर्क है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड का एक हिस्सा कहा जाने वाला रिलायंस ब्रांच लिमिटेड ने सितंबर 2023 को आलिया भट्ट की एड ए मम्मा में इन्वेस्ट किया था। आलिया ने इसकी स्थापना 2020 में की थी और यह बच्चों के लिए किफायती दरों पर टिकाऊ कपड़े देने का दावा करता है।

Read more about: alia bhatt isha ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X