..................... Alia bhatt reveals how much she was paid for her debut film student of the year and what she did with money। आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए उन्हें कितने पैसे मिले थे। - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट ने डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए ली थी इतनी फीस, जानकर चौंक जाएंगे आप

आलिया भट्ट ने साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में शानदार एंट्री ली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। आलिया भट्ट ने अपनी पहली फिल्म के लिए ऑडिशन भी दिया था। उन्हें पहली फिल्म के जरिए पहचान मिली थी। लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि आलिया भट्ट को अपनी पहली फिल्म के लिए कितने पैसे मिले थे।

हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए उन्हें फीस के तौर पर 15 लाख रुपए का चेक मिला था। जिसे उन्होंने तुरंत अपनी मम्मी सोनी राज़दान को दे दिया था और कहा था- 'मम्मा पैसे आप ही संभालो।' उन्होंने इस इंटरव्यू में खुलासा किया कि आज भी उनके पैसों को उनकी मां ही देखती हैं। आलिया भट्ट कभी नहीं देखतीं कि उनके पैसे कहां जा रहे हैं।

alia-bhatt-reveals-how-much-she-was-paid-for-her-debut-film-student-of-the-year-what-she-did-with-it

अधिक पैसे नहीं खर्च करतीं आलिया
उन्होंने ये भी खुलासा किया वो अधिक पैसों को खर्च करने में यकीन नहीं करती हैं। यहां तक कि सीए द्वारा भी आलिया भट्ट को थोड़े बहुत पैसे खर्च करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, हकीकत यही है कि आलिया भट्ट को अधिक पैसे खर्च करने कि जरूरत ही नहीं पड़ती है।

दूसरी फिल्म में दिखाया एक्टिंग का दम
आलिया भट्ट ने जब डेब्यू किया था तो किसी ने नहीं सोचा था कि वो आगे चलकर बॉलीवुड की सुपरस्टार साबित होंगी और उनकी एक्टिंग में भी जबरदस्त बदलाव आएगा। लेकिन, दूसरी फिल्म 'हाईवे' के बाद उन्होंने दिखा दिया कि वो एक शानदार एक्ट्रेस हैं। हाल ही में 'कॉफी विद करण 7' में करण जौहर ने खुलासा किया था कि शूटिंग के पहले उन्हें एहसास हुआ था कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत ही बुरी है। हालांकि, उन्होंने माना कि शूटिंग के दौरान उन्होंने स्क्रिप्ट में कई बदलाव किया और फिल्म दर्शकों को पसंद आई।

वर्क फ्रंट
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म 'डार्लिंग्स' को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा है। अब आलिया और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' अगले महीने रिलीज़ होगी। इसके अलावा अगले साल आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी रिलीज़ होगी। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह के ऑपोजिट नज़र आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X