'शराब की लत थी, पैसे नहीं थे..' ऐसे बीता आलिया भट्ट का बचपन, हैरान करने वाला खुलासा!

आलिया भट्ट इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं और ना ही उनके पास पैसों की कमी है। लेकिन एक दौर था जब उनके घर में एक शख्स को शराब की लत थी और पास में पैसे तक नहीं थे।
इस बात का खुलासा आलिया भट्ट ने हाल ही में किया है कि उनका बचपन किस तरह की तंगी में बीता है। उनका कहना है कि मां सोनी राजदान भले ही एक्ट्रेस थीं और पिता फिल्ममेकर थे लेकिन वो भी काफी तंगी में थे।
आलिया ने बताया कि पापा को शराब की लत लग गई थी और इस दौरान वो तंगी में जी रहे थे। काफी संघर्षों के बाद महेश भट्ट ने शराब पीना छोड़ दिया था। आलिया ने घुलकर बताया कि उस दौरान पिता जी की सारी फिल्में लाइन से फ्लॉप हो रही थीं।
आलिया का कहना है कि आज उनके माता पिता जिस मुकाम पर हैं वहां तक आने के लिए काफी मेहनत की है। आलिया ने अपनी मां को लेकर कहा कि उनको एक्टिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वो नहीं जानती थी काम कैसे करेंगी।
रणबीर से शादी
आलिया भट्ट को अब किसी बात की दिक्कत नहीं है। वो एक सफल अभिनेत्री हैं और उनकी शादी अभिनेता रणबीर कपूर से हुई है। रणबीर कपूर भी इस वक्त लगातार बेहतरीन फिल्में दे रहे हैं। बता दें कि आलिया भट्ट की एक बेटी भी है जिसका नाम राहा है। लोग राहा को काफी पसंद करते हैँ। बता दें कि आलिया और राहा अक्सर सोशल मीडिया पर स्पॉट किए जाते हैं।
वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस वक्त कई फिल्मों को लेकर बिजी हैँ। साल 2024 में भी कुछ बड़े धमाके दोनों करने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की शूटिंग जारी है और काफी जल्दी दोनों साथ में नजर आने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications