Time Award: गोल्डन गाउन में छा गईं आलिया भट्ट, स्पीच में किया बच्चे की क्यूट हरकत का जिक्र
आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और हर दिन किसी ना किसी वजह से वो लगातार सुर्खियों में हैं। आलिया अपनी प्रेग्नेंसी के इस समय का आनंद ले रही हैं और साथ ही अपने काम को भी सक्रियता के साथ पूरा करने में जुटी हुई हैं। शनिवार को आलिया भट्ट टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड में शामिल हुईं जिसमें उन्हें भी उत्कृष्ट काम के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवार्ड को पाकर आलिया भट्ट बेहद खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरों को भी शेयर किया। आलिया भट्ट शिमरी गोल्डन गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश भी लग रही थीं।
आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अवार्ड जीतने के बाद आलिया भट्ट ने बेहद शानदार स्पीच भी दी। देखें आलिया भट्ट की बेहद खूबसूरत तस्वीरें-

अवार्ड के साथ शेयर की तस्वीर
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अवार्ड के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भी अवार्ड जीतने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। आलिया इस फोटो में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

गोल्डन गाउन में दिखीं आलिया
आलिया ने इस दौरान गोल्ड शिमर गाउन पहना था। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में वो बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

शानदार काम की वजह से मिला अवार्ड
आपको बता दें कि आलिया भट्ट को ये अवार्ड फिल्मों में उनके शानदार काम की वजह से दिया गया है। यह अवार्ड उन हस्तियों को दिया जाता है, जो अपने क्षेत्र में बढ़िया काम कर रहे हैं।

दी शानदार स्पीच
आलिया भट्ट ने अवार्ड लेने के बाद शानदार स्पीच भी दी। उन्होंने कहा - 'मुझे लगता है कि 10 साल पहले जब मैंने काम करना शुरू किया था, तो मैंने सोचा था कि मैं कैसे एक दिन दुनिया में छा जाऊंगी। कैसे हर कोई मेरे बारे में जानेगा कि, मैं कौन हूं और मैं कितनी मेहनती, इंटेलिजेंट हूं। मैं परफेक्ट बनना चाहती थी और मैं चाहती थी कि दुनिया इसे जाने।'

स्पीच में बेबी का जिक्र
आगे आलिया भट्ट ने अपनी स्पीच में होने वाले बच्चे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- 'इस अवॉर्ड ने वास्तव में मुझ पर और मेरे बच्चे पर प्रभाव डाला है, जिसने इस पूरे भाषण में मुझे लगातार किक मारी है।' आलिया भट्ट की कई खूबसूरत तस्वीरों के TIME और aliaabhattxfans ने ट्विटर पर शेयर किया है।


Click it and Unblock the Notifications











