वरुण धवन की वजह से Alia Bhatt हुई थीं शर्मिंदा, एक्टर ने गोद में उठाकर किया ऐसा काम कि हो गया Oops Moment

Alia Bhatt Oops Moment: अक्सर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट पहनती हैं। कई बार तो ये आउटफिट्स बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन कई बार इन कपड़ों की वजह से उन्हें शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्टाइलिश बनने के चक्कर में कई बार ऐसे आउटफिट्स पहन लेती हैं कि उन्हें वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होना पड़ जाता है। आलिया भट्ट भी एक बार ऐसी ही स्थिति का शिकार हो चुकी हैं और उस समय वह अपने ही को-एक्टर वरुण धवन की वजह से उप्स मोमेंट का शिकार हुई थीं।
आलिया की ट्रांसपैरेंट सलवार
वरुण धवन और आलिया भट्ट कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत भी एक साथ की थी। साल 2014 में फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' आई थी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन ने एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ी। दरअसल, उन्होंने अचानक आलिया भट्ट को गोद में उठा लिया और एक्ट्रेस ने ट्रांसपेरेंट सलवार पहना हुआ था।
आलिया भट्ट की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस तस्वीर के लिए आलिया को काफी ट्रोल भी किया गया था। इसी तरह आलिया भट्ट भी कई बार वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो चुकी हैं।
आलिया की फिल्में
आलिया भट्ट के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने लाइफ के सभी मेजर गोल्स को पूरा कर लिया है। उन्होंने शादी कर ली है और एक प्यारी सी बेटी की मां बन चुकी हैं। सभी नामी डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं और नेशनल अवॉर्ड पर भी कब्जा कर चुकी हैं। उन्हें 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। यही नहीं, उन्होंने एक हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' भी कर ली है, जिसमें उनके साथ गैल गडोट नजर आई थीं। आलिया एक प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं और उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कई फिल्में बन चुकी हैं।
आलिया भट्ट को आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। जो पिछले साल 28 जुलाई को रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म जिगरा में नजर आने वालीं हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट पहली बार एक्शन करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म को बसन वाला डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर, आलिया भट्ट और अपूर्व मेहता मिलकर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











