जब सैफ अली खान के बेटे Ibrahim ने Alia Bhatt को किया थे मैसेज, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

Ibrahim Ali Khan Message To Alia Bhatt: करण जौहर अपने मशहूर चैट शो कॉफी विद करण को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। यहां पर कई सारे सितारों की धमाकेदार एंट्री होती है। लेकिन सीजन 7 में करण जौहर के शो में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहुंचे थे। जहां पर दोनों ने ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सारी बातें बताई। इसी दौरान आलिया भट्ट ने बताया कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने उनको पर्सनली मैसेज किया था। जब एक्ट्रेस ने यह मैसेज पढ़ कर सुनाया तो रणवीर और करण दोनों खूब हंसने लगे।
दरअसल, आपको बता दें कि करण जौहर ने आलिया भट्ट से शो में इस सवाल पूछा था कि उन्हें 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म के लिए मिलने वाला सबसे बढ़िया कंप्लीमेंट कौन सा था। इस पर आलिया भट्ट ने जवाब देते हुए कहा कि इस फिल्म को फरवरी में रिलीज किया गया था और उनके अभिनय के लिए हर किसी ने उनकी तारीफ की थी।
आलिया भट्ट ने आगे बात करते हुए बताया कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें एक पर्सनल मैसेज किया था। आलिया भट्ट ने इब्राहिम का यह मैसेज सभी के सामने पढ़ कर सुनाया। जब आलिया भट्ट इस मैसेज को पढ़ कर सुन रही थी तो करण जौहर और रणवीर सिंह दोनों ही खूब हंसने लगे।
दरअसल मैसेज में इब्राहिम अली खान ने लिखा हुआ था कि "आपको व्यक्तिगत तौर पर मैसेज भेजने के लिए समय निकालना पड़ा है। मुझे विश्वास नहीं होता है कि आप वही लेडी हो जिसे मैं हर बार कुछ ना कुछ सीखता हूं। आप बिल्कुल असाधारण हो। गंगू के किरदार में आप कमाल नजर आई और रानी के रूप में भी आपको देखकर लगा कि आप बहुत ही सही तरीके से खुद को किरदार में ढाल लेती है।"
आलिया भट्ट ने आगे इब्राहिम अली खान का यह मैसेज पढ़ा और बताया कि उसमें लिखा हुआ था कि "जैसे पानी बहुत ही आसानी से अपने बर्तन में आकर बना लेता है। वैसे ही आप भी अपने किरदार में बहुत अच्छे से ढल जाती हैं। बहुत ही अच्छा और आप देश की बेस्ट एक्ट्रेस है।"
आलिया भट्ट ने इब्राहिम अली खान के इस मैसेज को सबसे बेस्ट कंपलीमेंट बताया और इब्राहिम को क्यूट पर्सन भी बताया। आलिया भट्ट का कहना है कि इब्राहिम उनकी लाइफ में सबसे ज्यादा क्यूट पर्सन हैं। आलिया भट्ट का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ भी नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











