ना नागरिकता... ना पासपोर्.. अक्षय कुमार से लेकर आलिया भट्ट भारत में नहीं कर सकते ये काम

alia bhatt, akshay kumar

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में काफी हिट फिल्में दी है. जब उनकी निजी जिंदगी की बात आती है तो शायद ही कुछ ऐसी बातें होती है जो सामने निकल कर आती है. लेकिन बहुत कम लोग उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठाते हैं. दरअसल आपको बता दें कि हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हस्तियां है जिनके पास में भारत देश की नागरिकता है ही नहीं. ये बात शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे. लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिनका नाम सुनकर ही आप इस बात पर यकीन नहीं कर पाएंगे कि उनके पास में भारत की नागरिकता नहीं है.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने बेहद ही कम वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है. लेकिन आपको बता दें कि उनकी मां सोनी राजदान मूल रूप से इंग्लैंड की रहने वाली है. जिस वजह से आलिया भट्ट को भी इंग्लैंड का नागरिक माना जाता है. इतना ही नहीं इसी कारण से आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी के पास में इंग्लैंड की नागरिकता है. साथिया आलिया भट्ट के पास में इंग्लैंड का ही पासपोर्ट भी है.

कैटरीना कैफ

वैसे तो यह बात सभी को पता है कि कैटरीना कैफ बॉलीवुड की भले ही सफल अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है लेकिन उनके पास में भारत की नागरिकता नहीं है. हांगकांग में जन्मी और एक ब्रिटिश नागरिक कहलाती हैं. लेकिन भारत में उन्हें एंप्लॉयमेंट वीजा पर रहने दिया जाता है.

इमरान खान

इमरान खान ने बॉलीवुड में काफी हिट फिल्में दी है और आपको बता दें कि वह आमिर खान के भांजे भी माने जाते हैं. उनके पास भी भारत देश की नागरिकता नहीं है और वह युवक की नागरिकता ले चुके हैं. लेकिन उन्होंने 2014 में खुद को भारतीय सरकार से भारतीय नागरिक बनाने की बात कही तो सरकार ने एक्टर की इस अपील को नहीं माना.

जैकलिन फर्नांडीस

जैकलीन फर्नांडिस के पास श्रीलंका की नागरिकता है और इतना ही नहीं वह इन दिनों काफी बॉलीवुड में छाई हुई है. दरअसल आपको बता दें कि जैकलीन के पिता श्री लंका और मां मलेशिया से ताल्लुक रखती हैं. जैकलिन को 2016 में मिस यूनिवर्स के लिए श्रीलंका को रिप्रेजेंट करते हुए देखा गया था.

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई है और रणवीर सिंह से शादी करने के बाद में रहे और भी सुर्खियों में आई. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके पास भी भारत की नागरिकता नहीं है. दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ और उसके बाद उनके पास में उसी देश की नागरिकता मौजूद है. बताया तो यह भी जाता है कि अक्षय कुमार की ही तरह उनके पास भी दोहरी नागरिकता है. इसका मतलब यह है कि डेनमार्क और भारत दोनों की नागरिकता दीपिका पादुकोण के पास है.

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने हिंदी सिनेमा में काफी हिट फिल्में दी है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि कई सारी देशभक्ति की फिल्में भी उन्होंने की हुई हैं. लेकिन जब भी अक्षय कुमार की बात आती है तो उनकी भारत की नागरिकता पर सवाल उठाए जाते हैं. दरअसल आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले अक्षय कुमार ने भारत छोड़कर कनाडा की नागरिकता प्राप्त कर ली थी और कानूनन अब एक्टर ना तो भारत के नागरिक माने जाते हैं और ना ही वह यहां पर वोट देने के अधिकारी है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X