आलिया भट्ट से लेकर कोंकणा सेन तक, शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं ये हॉट हसीनाएं!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की अप्रैल 2022 में शादी हुई थी और शादी के 3 महीने के बाद ही इस हॉट कपल ने पेरेंट्स बनने की घोषणा कर दी थी और वो भी अल्ट्रासाउंड की फोटो के साथ, जो कि स्पष्ट रूप ये बताता है कि आलिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। लेकिन आलिया बॉलीवुड की ऐसी इकलौती अभिनेत्री नहीं हैं बल्कि इनसे पहले भी बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद शादी करने का फैसला किया। आइए जानते हैं उन हसीनाओं के बारे में।
कोंकणा सेन शर्मा
नेशनल अवार्ड विनर कोंकणा सेन शर्मा को बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। इन्हें मिस्टर एंड मिसेज अय्यर, ओमकारा, वेक अप सिड में उनके काम के लिए सराहा गया। कोंकणा सेन शादी से पहले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी को डेट कर रही थी और उन्होंने 2010 में शादी कर ली, कुछ महीनों के बाद उन्होंने अपनी बच्चे 'हारून' के दुनिया में आने की घोषणा की। हालांकि ये दोनों अब अलग हैं।
नीना गुप्ता
क्रिकेटर विव रिचर्ड्स और नीना गुप्ता 1980 में अपने हाईप्रोफाइल अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहे थे, 1989 में उनकी बेटी मसाबा गुप्ता का जन्म हुआ। विव रिचर्ड्स पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया। नीना गुप्ता ने अब बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी की है। अभिनेत्री कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।
सेलिना जेटली
सेलिना ने शादी से पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। 'नो एंट्री', 'अपना सपना मनी मनी' और 'गोलमाल रिटर्न' के लिए भी इन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। 2011 में सेलिना ने दुबई के बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की और शादी के कुछ ही महीनों बाद 2012 में इन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।
दीया मिर्जा
दिवा दीया मिर्जा ने 2019 में अपने पहले पति को तलाक दे दिया, फरवरी 2021 में मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की, डेढ़ महीने बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा की।
ये फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती, इस सूची में में महिमा चौधरी, कल्कि कोचलीन, नरगिस, वीना मलिक, अमृता अरोड़ा, सारिका और श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











