Alia Bhatt : शादी और मां बनने के बाद पति रणबीर और बेटी राहा संग पहला बर्थडे मना रही हैं आलिया भट्ट

alia bhatt

कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट बेटी राहा और पति रणबीर कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। पता चला था कि आलिया पति और बेटी के लंदन के लिए रवाना हुई थी। हालांकि उस समय उनके लंदन जाने की वजहों का पता नहीं चल पाया था। लेकिन अब यह मामला कुछ-कुछ साफ होता नजर आ रहा है। दरअसल, 15 मार्च को आलिया भट्ट अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शादी के बाद पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ आलिया का यह पहला बर्थडे है। इसलिए रणबीर कपूर आलिया का यह बर्थडे काफी खास बनाने के लिए बेटी राहा के साथ पत्नी आलिया को लेकर लंदन के ट्रीप पर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस ट्रीप पर आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी मौजूद हैं।

'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग हो रही लंदन में :

आलिया भट्ट इस साल हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। अगस्त में आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है। इसी वजह से आलिया ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए लंदन को चुना है। इससे पहले आलिया अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के शेड्यूल पर राहा को लेकर कश्मीर गयी थी। इसके साथ ही आलिया प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ से साथ फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम कर रही है। दूसरी तरफ रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' हाल ही में रिलीज हुई है। रणबीर ने इस फिल्म के लिए अपने प्रमोशनल कमिटमेंट्स पूरे कर लिए थे, इसलिए वो बीवी आलिया और बेटी राहा के साथ लंदन रवाना हो गए।

स्कूल ड्रेस में पहुंची थी soty का ऑडिशन देने :

आलिया भट्ट अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के लिए ऑडिशन देने के लिए अपने स्कूल ड्रेस में ही पहुंच गयी थी। उस समय आलिया की स्कूल में परीक्षाएं चल रही थी। इसलिए वह सीधे स्कूल से ऑडिशन देने गयी थी। बताया जाता है कि ऑडिशन में आलिया ने 'बहारा-बहारा' गाने पर डांस किया था। 500 लड़कियों की भीड़ में आलिया भट्ट करण जौहर को इंप्रेस करने में सफल हो गयी और इस रोल के लिए चुन ली गयी। लेकिन फिल्म में उनके को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनके सिलेक्शन पर सवाल उठाया था। सिद्धार्थ ने कहा था कि स्कूल ड्रेस में आयी यह लड़की रोल कर पाएगी। उस समय आलिया भट्ट का वजन करीब 68 किलो था। करण जौहर ने शर्त रखी थी कि अगर वह अपना वजन 16 किलो कम कर लेती हैं, तो उन्हें यह रोल मिल जाएगा। बस फिर क्या था, आलिया ने अपने-आप को प्रुव किया और इस फिल्म से शानदार तरीके से डेब्यू किया।

Read more about: alia bhatt ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X