एक नहीं, दो नहीं- पूरी 6 बिग बजट फिल्मों के साथ आलिया भट्ट करेंगी बॉक्स ऑफिस धमाका
राजी और गली बॉय जैसी फिल्मों से तारीफें लूटने के बाद आलिया भट्ट बैक टू बैक फिल्में साइन करती जा रही हैं। कहना गलत नहीं होगा कि आलिया फिलहाल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा व्यस्त एक्ट्रेसस में शुमार हैं, जिनके बाद एक नहीं, दो नहीं, पूरी 6 फिल्में हैं। ये सभी फिल्में 2019, 2020 तक रिलीज होने वाली हैं और आलिया बॉक्स ऑफिस पर भी राज करने वाली हैं।
आलिया भट्ट बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने पहली फिल्म से ही यह जाहिर कर दिया था कि वह यहां लंबे समय तक टिकने आई हैं। आलिया अपनी हर आने वाली फिल्म के साथ अपनी जगह पक्की करती जाती हैं। खास बात है कि वह हीरो प्रधान फिल्मों में भी अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं।

2018 में रिलीज फिल्म राजी के लिए आलिया भट्ट ने बतौर बेस्ट एक्ट्रेस कई अवार्ड जीते हैं। कोई शक नहीं कि इन आने वाली फिल्मों के साथ ही आलिया दर्शकों के दिलों, अवार्ड्स लिस्ट में और साथ ही साथ बॉक्स ऑफिस पर भी तबाही मचाने वाली हैं।
यहां जानें आलिया भट्ट की आने वाली फाइनल फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications