आलिया भट्ट ने Maternity Fashion में करीना-सोनम को भी दी मात, देखते ही देखते बन गईं नंबर वन

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान वो लगातार काम कर रही हैं। अपनी हॉलीवुड डेब्यू प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद आलिया भट्ट भारत वापस लौटीं और 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन की वजह से अलग-अलग लुक्स में नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट का प्रेग्नेंसी ग्लो देखते बनता है। हर कोई उनके लुक्स की तारीफ कर रहा है। आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से जब भी नजर आती हैं वो इस तरह के आउटफिट को चुन रही हैं जिसमें वो ग्लैमरस और खूबसूरत भी लगें।

alia-bhatt-hides-baby-bump-during-darlings-promotion-looks-drop-dead-gorgeous-in-these-outfits

चाहे ट्रेडिशनल हो वेस्टर्न, हर अवतार में आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है। आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद हर किसी को यही लग रहा था कि फिलहाल एक्ट्रेस अपने काम से ब्रेक लेंगी लेकिन वो हमेशा की तरह पूरी शिद्दत से काम कर रही हैं।

आलिया भट्ट पहले ही हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। अब डार्लिंग्स के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस का फैशन गेम बिल्कुल टॉप पर दिख रहा है। आपको बता दें कि 'डार्लिंग्स' 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

बदला स्टाइल

बदला स्टाइल

आलिया भट्ट ऐसी आउटफिट को चुन रहीं हैं जिससे वो अपने बेबी बंप को छिपा सकें। उन्होंने इस दौरान अपने कपड़ों का स्टाइल बिल्कुल बदल लिया है। कभी वो रणबीर कपूर के ब्लेजर में नजर आती हैं तो कभी ढीले ड्रेस में।

ब्लेजर या लूज कुर्ता बना च्वॉइस

ब्लेजर या लूज कुर्ता बना च्वॉइस

इन दिनों ज्यादातर आलिया भट्ट ढीले कपड़ों में नजर आ रही हैं। ज्यादातर वो ब्लेजर या लूज कुर्ते के साथ अपने लुक को पूरा कर रही हैं। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट अधिकतर समय खुले बालों में और चुन्नी के साथ शरारा और प्लाजो को अधिक पसंद कर रही हैं।

लगातार कर रही हैं फिल्में

लगातार कर रही हैं फिल्में

इसके अलावा इस साल फरवरी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' भी रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट ने 'गंगूबाई' की भूमिका निभाई। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और आलिया भट्ट के काम की भी काफी तारीफ हुई। वहीं अब वो डार्लिंग्स में दिखने वाली हैं।

ब्रह्मास्त्र में आएंगी नजर

ब्रह्मास्त्र में आएंगी नजर

आलिया भट्ट की इस साल 'डार्लिंग्स' के अलावा 'ब्रह्मास्त्र' भी 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार वो रणबीर कपूर के साथ काम करते नजर आएंगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस को इस फिल्म का लंबे अरसे से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X