..................... Alia Bhatt flaunts baby bump for the first time looks super cute with hubby ranbir Kapoor । रणबीर कपूर के साथ नजर आई आलिया भट्ट ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट ने पहली बार शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बीवी पर प्यार लुटाते दिखे रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी की घोषणा कर हर किसी को सरप्राइज़ कर दिया। शादी के बाद से ये जोड़ी कई वजहों से लगातार चर्चा में है। 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' रिलीज़ हुई है। इस फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ लोग भी पसंद कर रहे हैं।

वहीं, शनिवार को आलिया भट्ट पहली बार बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस दौरान वो अपने पति रणबीर कपूर के साथ थीं। भूरे रंग की शॉर्ट ड्रेस में आलिया भट्ट काफी खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नज़र आ रहा था।

alia-bhatt-flaunts-baby-bump-for-the-first-time-looks-super-cute-with-hubby-ranbir-kapoor

वहीं, रणबीर कपूर भी ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक जींस में हमेशा की तरह अच्छे लग रहे थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल भी हो रही हैं। रणबीर कपूर इस दौरान आलिया भट्ट पर खूब प्यार लुटाते भी दिख रहे थे।

प्रेगनेंसी में भी व्यस्त

प्रेगनेंसी में भी व्यस्त

आलिया भट्ट पिछले दिनों अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन में व्यस्त थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान वो लगातार काम कर रही हैं। अपनी हॉलीवुड डेब्यू प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद आलिया भट्ट भारत वापस लौटीं और 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन की वजह से अलग-अलग लुक्स में नजर आईं। लेकिन, आज भी उनका सबसे अलग लुक नजर आया। आलिया भट्ट का प्रेग्नेंसी ग्लो देखते बनता है।

हर लुक में खूबसूरत

हर लुक में खूबसूरत

हर कोई उनके इस लुक की तारीफ कर रहा है। आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से जब भी नजर आती हैं वो इस तरह के आउटफिट को चुन रही हैं जिसमें वो ग्लैमरस और खूबसूरत भी लगें। चाहे ट्रेडिशनल हो वेस्टर्न, हर अवतार में आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है।

ब्रह्मास्त्र प्रमोशन में व्यस्त

ब्रह्मास्त्र प्रमोशन में व्यस्त

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद हर किसी को यही लग रहा था कि फिलहाल एक्ट्रेस अपने काम से ब्रेक लेंगी लेकिन वो हमेशा की तरह पूरी शिद्दत से काम कर रही हैं। जब फिल्म पत्रकारों को 'ब्रह्मास्त्र' के गाने को देखने के लिए बुलाया गया तो आलिया भट्ट इस इवेंट में शामिल हुईं।

बेबी बंप में दिखीं क्यूट

बेबी बंप में दिखीं क्यूट

आलिया भट्ट पहले ही हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस का फैशन गेम बिल्कुल टॉप पर दिख रहा था। अब आने वाले समय में वो 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के सिलसिले में भी एक्टिव नजर आ सकती हैं। आलिया भट्ट ज्यादातर ऐसी आउटफिट को चुन रहीं हैं जिससे वो अपने बेबी बंप को छिपा सकें। लेकिन, आज रणबीर कपूर के साथ वो बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिखीं।

बदल रहा है प्रेगनेंसी स्टाईल

बदल रहा है प्रेगनेंसी स्टाईल

प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया ने अपने कपड़ों का स्टाइल बिल्कुल बदल लिया है। कभी वो रणबीर कपूर के ब्लेजर में नजर आती हैं तो कभी ढीले ड्रेस में तो आज बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस में वो नज़र आईं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन तस्वीरों में साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों इस तरह अपनी शादी के बाद पहली स्पॉट किए गए। दोनों के साथ 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी भी थे।

आलिया भट्ट की इस साल 'डार्लिंग्स' के अलावा 'ब्रह्मास्त्र' भी 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार वो रणबीर कपूर के साथ काम करते नजर आएंगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस को इस फिल्म का लंबे अरसे से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X