इस लड़की के नैन-नक्श से लेकर डिंपल तक आलिया भट्ट से खाते हैं मेल, राहा तो राहा रणबीर कपूर हो जाएंगे कंफ्यूज

alia bhatt

इन दिनों आलिया भट्ट की खूबसूरती के खूब चर्चे हैं और इतना ही नहीं उनकी अदाकारी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. उन्होंने 12 से 13 साल के पूरे करियर में काफी अच्छा नाम कमाया है. लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के हम सपनों की तस्वीरें और वीडियोस भी तेजी से वायरल हो जाती हैं. ऐसा ही आलिया भट्ट के साथ भी देखने को मिला. बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट की हमशक्ल की हूबहू एक्ट्रेस सामने निकल कर आई और इतना ही नहीं अब उसकी वीडियो और तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही है.

आलिया की हूबहू दिखने वाली लड़की की हो रही वीडियो वायरल

आलिया भट्ट की हमशक्ल का नाम रोशनी अंसारी है क्योंकि बिल्कुल हुबहू एक्ट्रेस की कॉपी नजर आती है. बता दें कि उनकी मुस्कुराहट और चेहरे से लेकर डिंपल तक बिल्कुल कॉपी है. अगर रणबीर कपूर भी उन्हें देखेंगे तो वह भी शायद चकमा खा जाएं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि रोशनी अंसारी की फैन फॉलोइंग भी काफी गजब की हो चुकी है और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हुई भी नजर आती है.

रोशनी ने आलिया भट्ट के किरदारों को किया कॉपी

रोशनी अंसारी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर और वीडियो में आलिया भट्ट की झलक देखने को मिल जाती है. बता दें कि आलिया भट्ट की गंगूबाई के किरदार को रोशनी ने बेहद ही उम्दा तरीके से अपनी वीडियो में रीक्रिएट किया है जिसे देख फैंस के भी पसीने छूट जाएंगे. अगर आलिया भट्ट भी इस वीडियो को देख लेती है तो रोशनी से मिलने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. बता दे की आलिया भट्ट की हमशक्ल रोशनी भी एक्ट्रेस की बहुत बड़ी फैन है और उनसे मिलने की तलब रखती है.

रोशनी अंसारी के नैन नक्ष आलिया से खाते हैं मेल

आलिया भट्ट की हमशक्ल रोशनी अंसारी कई बार एक्ट्रेस की कॉपी करती हुई नज़र आती हैं. इतना ही नहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत सारे पोस्ट ऐसे हैं जिसमें आलिया भट्ट की झलक देखने को मिल जाती है. बता दी की रोशनी बेंगलुरु की रहने वाली है और उनके नैन नक्श एकदम आलिया भट्ट से मैच खाते हैं. बहुत सारे लोग तो उन्हें आलिया भट्ट 2.0 कहते हुए नजर आते हैं.

सेलेस्टी बैरागी भी आलिया भट्ट की मानी जाती हैं हमशक्ल

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि रोशनी से पहले भी सेलेस्टी बैरागी भी अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में आ चुकी है और इतना ही नहीं उन्हें भी आलिया भट्ट की हमशक्ल कहा जाता है. बता दें किउन्होंने स्टार प्लस के टेलीविजन सीरियल में काम किया. जहां से उन्हें काफी सुर्खियां भी मिली. लेकिन जैसे ही वह सुर्खियों में आई और उन्हें एक नई पहचान मिली वैसे ही उन्होंने आलिया के किरदारों जैसी वीडियो और तस्वीरों को डालना बंद कर दिया.

More from Filmibeat

Read more about: alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X