..................... Alia Bhatt Deepika Padukone Sonakshi Sinha Katrina Kaif Priyanka Chopra is a successful entrepreneur - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने बिजनेस के क्षेत्र में बनाया है अपना नाम, इन बिजनेस से कमा रही हैं करोड़ो

alia bhatt, priyanka chopra

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने अभिनय से तो काफी ज्यादा लोगों के दिलों को छू चुकी हैं. लेकिन कुछ हसीनाओं ने बिजनेस के क्षेत्र में भी अपना नाम किया है. जिसमें मशहूर अभिनेत्रियों का नाम भी शामिल है. आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक एक्ट्रेसेस ने बिजनेस में काफी नाम किया है और अब वह हर किसी के दिलों पर भी राज कर रही हैं. इतना ही नहीं आज हम आपको कुछ ऐसे ही मशहूर अदाकाराओं के बारे में बताने वाले हैं जो कि बतौर एंटरप्रेन्योर भी कार्य किया करती है और अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं और उनकी क्यूटनेस पर हर किसी का दिल आ जाता है. बता दें कि वह फिल्मों के साथ साथ बिजनेस में भी अपना हाथ आजमा रही है. इतना ही नहीं वह एक ईटरनल सनशाइन प्रोडक्शन नाम के प्रोडक्शन हाउस की मालकिन भी है. नई-नई मम्मी बनी आलिया भट्ट ने "एडमामा" ब्रांड को शुरू किया जो कि प्रेग्नेंट लेडीज के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करता है.

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की बात की जाए तो आपको बता दें कि वैसे तो वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई चुकी है. लेकिन आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने एंटरप्रेन्योर के क्षेत्र में भी अच्छा खासा मुकाम हासिल कर लिया है. बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना स्किन केयर ब्रांड 82E लॉन्च कर दिया है.

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी बेहद ही बोल्ड अदाओं और बेबाकी भरी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है. लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में भी काफी अच्छी खासी सफलता हासिल कर ली है. बता दें कि आप प्रेस में कुछ ही वक्त पहले प्रेस ऑन नेल्स का एक ब्रांड को लॉन्च किया है. जिसका नाम "सोज़ी" है.

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने जबसे विक्की कौशल के साथ शादी की है तभी से वह काफी लाइमलाइट में आ चुकी है. हालांकि आपको बता दें कि एक्ट्रेस की एक्टिंग तो दर्शकों को पहले ही काफी भा चुकी थी. कैटरीना कैफ एक मशहूर एंटरप्रेन्योर भी हैं. बता दें कि वह एक ब्यूटी ब्रांड की मालकिन है और उनके इस ब्रांड को काफी सरहाना भी देखने को मिली.

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल के नाम से जानी जाती है और आपको बता दें कि उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी कर ली है और अब वह एक छोटी सी बेटी की मां भी हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बिजनेस के क्षेत्र में भी काफी अच्छा खासा नाम कमाया है. बता दें कि प्रियंका का एक खुद का हेयर केयर ब्रांड है जिसका नाम एनोमली है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X