..................... Alia Bhatt Darlings aamir Khan Laal Singh Chaddha and movies which are going to release in august 2022। इस साल अगस्त 2022 में रिलीज होंगी डार्लिंग्स लाल सिंह चड्ढा समेत ये फिल्में - Hindi Filmibeat

अगस्त में रिलीज होगी आमिर-अक्षय से लेकर आलिया की फिल्में, आप भी डालें नजर

इस साल जनवरी से जुलाई तक में कई हिंदी फिल्में रिलीज हुई हैं। कई फिल्मों ने बॉलीवुड पर सफलता का परचम लहराया तो कई फिल्में सफल नहीं हो पाईं। जुलाई महीने में भी कई अहम फिल्में रिलीज हुई। वहीं, साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी कई फिल्में रिलीज हुई।अब अगस्त से त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में फेस्टिव सीजन में जाहिर है इस महीने में भी कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली है।

Laal Singh Chaddha, Raksha Bandhan Akshay Kumar, Alia Bhatt

इस महीने में स्वतंत्रता दिवस से लेकर रक्षाबंधन तक में कई अच्छी फिल्में रिलीज हो रही हैं।ऐसे में इस महीने में सबसे पहले आलिया भट्ट छा जाने के लिए तैयार हैं। आप भी उन फिल्मों पर नजर डालिए जो इस महीने रिलीज होने जा रही हैं और जानें कब रिलीज होंगी ये फिल्में।

आलिया भट्ट की डार्लिंग्स

आलिया भट्ट की डार्लिंग्स

आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' इस महीने 5 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। फिल्म का ट्रेलर भी काफी दिलचस्प है और लोगों को काफी पसंद भी आया है। ऐसे में 5 अगस्त को आलिया भट्ट, शेफाली शाह और विजय शर्मा लीड रोल में हैं। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा

'लाल सिंह चड्ढा' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने शानदार प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म कमाल करने वाली है।

रक्षा बंधन

रक्षा बंधन

'रक्षा बंधन' इस साल अक्षय कुमार की रिलीज होने वाली तीसरी फिल्म है। यह फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ क्लैश करने वाली है। ऐसे में ये भी देखना दिलचस्प है कि दर्शक दोनों फिल्म को किस तरह लेते हैं। साथ ही, बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म कैसे परफॉर्म करती है।

दोबारा

दोबारा

बॉक्स ऑफिस पर अक्सर रीमेक्स नहीं चलती हैं। लेकिन, तापसी पन्नू की 'दोबारा' एक स्पेनिश फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। यह फिल्म 19 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लाइगर

लाइगर

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर 'लाइगर' 25 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। फिल्म का रिलीज होने से पहले ही काफी बज बन चुका है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X