ये हैं स्टार एक्ट्रेस..बॉलीवुड मानता है बच्ची !
आलिया भट्ट एक ऐसी स्टार हैं जिन्होंने बचपन से हीं लाइमलाइट, कैमरा, स्टारडम देखा है। उन्होंने 18 साल में हीं बॉलीवुड में इंट्री ली वो भी करण जौहर की फिल्म के साथ और आते हीं बस छा गईं।
उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। उन्हें बॉलीवुड में आज भी एक बच्ची की तरह हीं ट्रीट किया जाता है। करण जौहर तो खासकर उनके बारे में बोलते हैं कि वो उनके लिए हमेशा बच्ची हीं रहेंगी।
[किंग खान एक थप्पड़ और इस सिंगर का करियर हुआ खत्म !]
ये अलग बात है कि आलिया भट्ट शाहरूख खान के साथ फिल्म कर रही हैं जो शाहरूख की उम्र की आधी भी नहीं हैं। हां उनके बेटे आर्यन से बस 3 साल बडी हैं। हो सकता है हम आलिया को शाहरूख के साथ और उनके बेटे आर्यन के साथ भी फिल्में करते देंखे तो हमें ज्यादा हैरत नहीं होगी।
आलिया भट्ट अपने घर में भी सबकी लाडली हैं। खासकर महेश भट्ट, पूजा भट्ट की। वो कभी फिल्म और फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने IQ की वजह से।
आइये देखते हैं आलिया की फ्रेंड्स और फैमिली के साथ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











