Must Read..सलमान और आमिर के लिए...ये एक्ट्रेस बन सकती हैं खतरा..
ऐसा क्या है आलिया भट्ट में जो वह खुद को बाकी की एक्ट्रेस से एकतरफा खड़ा करती हैं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों के कारण अब किसी भी फिल्म में उनका नाम होना केवल काफी है। वह फिल्मों के लिहाज से शाहरूख खा
हिंदी सिनेमा में एक्ट्रेस की लाइफ बहुत छोटी होती है । सलमान खान, शाहरूख खान,आमिर खान और अक्षय कुमार को हम ना जाने कितने सालों से बड़े पर्दे पर देखते हुए आ रहे हैं। लेकिन जब इन सभी टॉप के एक्टर के सफर पर गौर करें तो ये सारे एक्टर आज भी अपनी जगह पर मजबूती से खड़े हैं। दूसरी तरफ एक्ट्रेस की लंबी फेहरिस्त इन सभी के सामने से गुजर चुकी है।
माधुरी दीक्षित से करीना कपूर खान तक। खान की बढ़ती हुई फिल्मों की गिनती के साथ एक्ट्रेस के चेहरे भी बदलते चले गए। इन सबके बीच एक ऐसी एक्ट्रेस का नाम एवरग्रीन है जो हर लिहाज से बॉलीवुड के टॉप एक्टर को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार रहते हैं। उनका नाम है अलिया भट्ट।
अलिया भट्ट। बस। किसी भी फिल्म को हिट करवाने के लिए फिल्म के नाम के आगे अलिया भट्ट स्टारर लिखना ही काफी हो गया है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लांच होने वाली इस एक्ट्रेस के बढ़ते हुए कद का अंदाजा लगाना मुश्किल था।
सोशल मीडिया पर खुद के जीके से मजाक बनने वाली इस एक्ट्रेस हर बार एक ब्लॉकबस्टर फिल्म अपने सफल फिल्मों के फेहरिस्त में जोड़ लेती हैं। शुरू से लेकर अब तक अलिया हर फिल्म में परफेक्ट फिट होती है। आइए जानते हैं कि अलिया भट्ट की सबसे बड़ी यूएसपी क्या है।


Click it and Unblock the Notifications











