अनुष्का रंजन की शादी की रस्मों पर बेस्ट फ्रेंड्स आलिया भट्ट, रिया चक्रवर्ती, भूमि पेडनेकर ने उड़ाए होश, Pics

एक्ट्रेस और मॉडल अनुष्का रंजन आज अपने बॉयफ्रेंड आदित्य सील के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। इससे पहले उनके मेहंदी और संगीत के फंक्शन पर उनके दोस्तों ने जमकर धमाल मचाया। अनुष्का रंजन, आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं और उनके दोस्त उन्हें प्यार से नुश्की बुलाते हैं।अनुष्का के संगीत पर सितारों का जमावड़ा लगा।

इस मौके पर अनुष्का के खास दोस्त सजे धजे जमकर डांस करते दिखाई दिए। अनुष्का के संगीत पर आलिया भट्ट, रिया चक्रवर्ती, अथिया शेट्टी, भूमि पेडनकर, वाणी कपूर, क्रिस्टल डिसूज़ा ने चार चांद लगाए।

alia-bhatt-and-rhea-chakraborty-dress-to-kill-at-best-friend-anushka-ranjan-s-wedding-ceremonies

मेहंदी के फंक्शन के बाद सारे दोस्तों ने रात में जमकर पार्टी की और इस पार्टी में जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी पहुंची। अनुष्का रंजन, इंडस्ट्री के जाने माने नाम अनु रंजन और शशि रंजन की बेटी हैं। अनु रंजन और शशि रंजन ने मिलकर इंडियन टेलीविजन एकेडमी की स्थापना की थी।

अनुष्का एक जानी मानी मॉडल हैं और उन्होंने वेडिंग पुलाव नाम की एक फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बात करें आदित्य सील की तो उन्होंने एक छोटी सी लव स्टोरी में मनीषा कोईराला के साथ एक चाईल्ड एक्टर के तौर पर अपना फिल्म डेब्यू किया था।

तुम बिन से किया डेब्यू

तुम बिन से किया डेब्यू

आदित्य सील ने फिल्म तुम बिन 2 के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया। नमस्ते इंग्लैंड में भी वो एक सपोर्टिंग भूमिका में नज़र आए लेकिन उन्हें पहचान मिली करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में निगेटिव भूमिका निभा कर। इस फिल्म में वो अनन्या पांडे के भाई और तारा सुतारिया के बॉयफ्रेंड की भूमिका में नज़र आए। इसके बाद कियारा आडवाणी स्टारर इंदू की जवानी में भी आदित्य सील मुख्य भूमिका में नज़र आए।

यूं हुई मुलाकात

यूं हुई मुलाकात

अनुष्का रंजन और आदित्य सील की मुलाकात हुई साल 2019 में ज़ी5 और ऑल्ट बाालजी की एक वेब सीरीज़ फितरत के दौरान। इस सीरीज़ में दोनों क्रिस्टल डिसूज़ा के साथ मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

बेस्ट फ्रेंड आलिया

बेस्ट फ्रेंड आलिया

अनुष्का की बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट, इस संगीत फंक्शन में बिल्कुल धमाल करने के इरादे से पहुंची थीं। हालांकि, आलिया को उनके इस मॉडर्न लुक वाले ब्लाउज़ के लिए काफी ट्रोल भी किया गया लेकिन लोगों का तो काम ही है कहना।

अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी

अनुष्का रंजन की दोस्त अथिया शेट्टी भी इस मौके पर बेहद खूबसूरत हरे रंग के लहंगा चोली में नज़र आईं।

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर, इस मौके पर अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ नज़र आईं। जहां भूमि ने बेहद खूबसूत ग्लिटर लहंगा चुना वहीं समीक्षा पीले रंग के लहंगे में नज़र आईं।

रवीना टंडन

रवीना टंडन

रवीना टंडन, अनुष्का के माता पिता शशि और अनु रंजन की खास दोस्त हैं। इस मौके पर रवीना टंडन बेहद अलग काम वाले लहंगे में नज़र आईं।

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती

इस मौके पर रिया चक्रवर्ती भी गाड़ी से उतरने के बाद कैमरों के लिए पोज़ करती नज़र आईं। रिया चक्रवर्ती और अनुष्का काफी अच्छी दोस्त हैं।

वाणी कपूर

वाणी कपूर

वाणी कपूर भी लहंगा में बेहद खूबसूरत नज़र आईं। वाणी कपूर, मनीष मल्होत्रा के साथ पोज़ करती भी दिखाई दीं।

सुज़ैन खान

सुज़ैन खान

अनुष्का रंजन - आदित्य सील के संगीत फंक्शन में शिरकत करने पहुंची सुज़ैन खान।

सपरिवार पहुंची भाग्यश्री

सपरिवार पहुंची भाग्यश्री

इस मौके पर भाग्यश्री भी सपरिवार अपने बेटे अभिमन्यु और पति हिमालय के साथ नज़र आईं।

मसाबा गुप्ता

मसाबा गुप्ता

इस मौके पर सबसे अलग नज़र आईं मसाबा गुप्ता जो कि बाकी लोगों के लहंगा लुक को छोड़ते हुए साड़ी में नज़र आईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X