आलिया भट्ट, अजय देवगन से लेकर इश्वाक सिंह- 6 कलाकार, जिन्होंने 2022 में रियल लाइफ किरदार निभाकर लूटी तारीफें

alia-bhatt-ajay-devgn-ishwak-singh-6-actors-portrayed-real-life-characters-onscreen-with-an-ace-2022

Best of 2022: साल 2022 में हमारे सामने कुछ शानदार फिल्में और वेब सीरीज आईं, जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला। देखा जाए तो इस साल रियल लाइफ कैरेक्टर्स पर कई प्रोजेक्ट्स बनाए गए। ऐसी फिल्में और शोज, जिनमें ऐसे लोगों की कहानियां को दर्शाया गया जो समय के साथ कहीं खो गए थे। गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ साल की शुरुआत हुई, जहां आलिया भट्ट ने मेनलीड किरदार में ऑडियंस के दिल को जीत लिया था।

वहीं, इसके बाद अजय देवगन, तापसी पन्नू से लेकर आर माधवन, जैसे कई कलाकारों ने रियल लाइफ कैरेक्टर निभाए। खास बात है कि ये प्रोजेक्ट्स पूरी तरह से बॉयोपिक भी नहीं थे। बल्कि रियल हीरोज की जिंदगी से प्रेरित थे।

अब जबकि साल खत्म होने को आया है, हम कुछ ऐसे कलाकारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने 2022 में वास्तविक जीवन के किरदारों को बड़े और छोटे स्क्रीन पर बखूबी निभाया और खूब तारीफें लूटी।

IPS अमित लोढ़ा - करण टैकर (खाकी - द बिहार चैप्टर)

IPS अमित लोढ़ा - करण टैकर (खाकी - द बिहार चैप्टर)

करण टैकर को हाल ही में खाकी द बिहार चैप्टर में देखा गया है, जहां उन्होंने IPS अमित लोढ़ा की भूमिका निभाई थी। कहानी अमित की किताब बिहार डायरीज: द ट्रू स्टोरी ऑफ हाउ बिहार्स मोस्ट डेंजरस क्रिमिनल वाज कॉट पर आधारित है। वास्तविक जीवन की इस थ्रिलर कहानी को करण ने बखूबी निभाया।

कैप्टन विक्रांत खन्ना - अजय देवगन (रनवे 34)

कैप्टन विक्रांत खन्ना - अजय देवगन (रनवे 34)

अजय देवगन कैप्टन विक्रांत खन्ना की कहानी कहते हैं और फिल्म 2015 में दुबई से कोच्चि के लिए जेट एयरवेज की उड़ान पर एक विमानन घटना से प्रेरित है। विक्रांत के वीर निर्णय की कहानी जिसने कई लोगों की जान बचाई थी।

मिताली राज - तापसी पन्नू (शाबाश मिठू)

मिताली राज - तापसी पन्नू (शाबाश मिठू)

तापसी पन्नू का दमदार प्रदर्शन, जहां वह एक महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की कहानी को पर्दे पर पेश करती हैं। यहां तक ​​कि अभिनेत्री को अपने प्रदर्शन के लिए शानदार समीक्षाएं भी मिलीं।

विक्रम साराभाई - इश्वाक सिंह (रॉकेट बॉयज़)

विक्रम साराभाई - इश्वाक सिंह (रॉकेट बॉयज़)

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक माने जाने वाले विक्रम साराभाई की यात्रा को शायद ही स्क्रीन पर कोई इतना बखूबी दिखा सकता था। इश्वाक सिंह को रॉकेट बॉयज़ वेब सीरीज़ में मेनलीड किरदार में लिया गया। उन्होंने किरदार को इतनी अच्छी तरह से चित्रित किया कि अब हम उस भूमिका में किसी और की कल्पना नहीं कर सकते है।

नंबी नारायणन - आर माधवन (रॉकेटरी)

नंबी नारायणन - आर माधवन (रॉकेटरी)

आर माधवन ने भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन की भूमिका निभाया है.. जिन पर कभी जासूसी का आरोप लगाया गया था। माधवन ने इस भूमिका में इतनी अच्छी तरह से महारत हासिल की कि दोनों के बीच शारीरिक समानता भी अविश्वनीय थी।

गंगूबाई - आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

गंगूबाई - आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी साल की सफल फिल्मों में से एक रही, जिसमें आलिया भट्ट को टाइटल रोल भूमिका निभाते हुए देखा गया था। फिल्म गंगूबाई के वास्तविक जीवन से प्रेरित है।संजय लीला भंसाली ने गंगूबाई की दुनिया को बड़े पर्दे पर लाने के लिए हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक अध्याय 'द मैट्रिआर्क ऑफ कमाठीपुरा' को चुना।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X