प्रेग्नेंसी की खबरों के बाद 83 साल के अल पचीनो की 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर कैमरे से खुद को छुपाती दिखी!

Al Pacino's girlfriend Noor Alfallah: अल पचीनो की 29 वर्षीय प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह को हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक मेडिकल सेंटर से निकलते हुए देखा गया। ऐसा माना जा रहा है कि नूर आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं।
दिग्गज हॉलीवुड एक्टर अल पचीनो की 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अलफल्लाह को 31 मई को उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद हाल ही में पहली बार देखा गया। इस दौरान नूर अल्फल्लाह एक बड़े काले लेदर के कोट के साथ अपने बेबी बंप को छुपाने की पूरी कोशिश करती दिख रही थी, इस दौरान उनकी मां उनके साथ थीं और वे काले रंग की एसयूवी में उनके साथ चली गईं।
अल पचीनो नहीं थे साथ में
83 वर्षीय एक्टर अल पचीनो को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नहीं देखा गया, जिसके साथ वे चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनके पहले से ही तीन बच्चे हैं: जूली, 33, जेन टैरंट के साथ, और जुड़वां बच्चे ओलिविया और एश्टन, बेवर्ली डी एंजेलो के साथ।
शुरू में अल पचीनो थे परेशान
खबरों के मुताबिक, नूर अल्फल्लाह की प्रेग्नेंसी की खबर से अल पचीनो शुरू में परेशान हो गए थे क्योंकि वे और बच्चे नहीं चाहते थे। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने बच्चे की खबर पता चलने के बाद प्री-नेटल डीएनए टेस्ट करवाने तक की मांग कर दी थी, क्योंकि उन्हें इस बात का यकीन नहीं था। हालांकि, पचीनो ने हाल ही में एक वीडियो में इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी, जिसमें उन्होंने कहा कि "इस समय आने वाला यह बच्चा वास्तव में बहुत खास है।"
अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह डेटिंग की खबरें
पहली बार अप्रैल 2022 में अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह की डेटिंग की खबरें सामने आईं। यह दोनों लॉस एंजेलिस में एक साथ डिनर करते हुए देखे गए। इसके बाद नूर ने अप्रैल में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी अल पचीनो के साथ शेयर की। इसके बाद इस कपल को न्यूयॉर्क सिटी में एक एग्जिबिशन गैलरी में भी साथ में देखा गया।
कौन हैं नूर अलफल्लाह?
कुवैत में जन्मी टीवी प्रोड्यूसर और एक्यूटिव, अल्फल्लाह के बारे में खबरें हैं कि उन्होंने पहले रॉक एन रोल के दिग्गज मिक जैगर, हॉलीवुड निर्माता एली रोथ और अरबपति निवेशक निकोलस बर्गग्रेन को डेट किया है। उन्हें 2019 में प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्टर-फिल्म निर्माता क्लिंट ईस्टवुड के साथ भी देखा गया था, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications











