अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने क्रिकेटर के प्यार में छोड़ा सुपरहिट करियर, माधुरी दीक्षित की कहते थे कार्बन कॉपी

 Akshay Kumar, farheen

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 90 के दशक में कई सारे सितारे आए और चले भी गए। यह वही दशक था जिसमें शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और माधुरी दीक्षित जैसे सुपरस्टार्स ने दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिनइसी दौरान कुछ ऐसे सितारे भी रहे जो कि देखते ही देखते अचानक कहीं गायब हो गए। जिसमें मशहूर अभिनेत्री फरहीन का भी नाम शुमार है।

पीक पर छोड़ा करियर और रचाई शादी

दरअसल आपको बता दें कि फरहीन ने फिल्म जान तेरे नाम से अपने करियर की शुरुआत की थी और पहले ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी एक जगह कायम कर ली थी। इसी के अलावा आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर के पीक पर एक्टिंग को छोड़ एक क्रिकेटर के साथ में शादी रचाई। इसके बाद फिल्मी दुनिया को उन्होंने पूरी तरह अलविदा कह दिया।

फरहीन और अक्षय कुमार की जोड़ी हुई है हिट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म जान तेरे नाम से फरहीन ने बॉलीवुड डेब्यू किया और इसके गाने भी काफी ज्यादा सुपरहिट साबित हुए थे। फरहीन के अपोजिट में इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आए थे और साथ ही साथ आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। बाद में फिल्म सैनिक में भी फरहीन और अक्षय कुमार ने स्क्रीन शेयर की थी।

फरहीन की होने लगी माधुरी दीक्षित से तुलना

इसी के अलावा आपको बता दें कि फरहीन ने अपनी पहली ही फिल्म से काफी ज्यादा चर्चा बटोर ली थी क्योंकि वह माधुरी दीक्षित की तरह ही दिखाई देती थी। उनके लुक्स की तुलना माधुरी दीक्षित से होने लग गई थी और इसी के चलते उनकी पापुलैरिटी दिन पर दिन और भी ज्यादा बढ़ती जा रही थी। लेकिन फरहीन ने करियर के बीच में शादी करके सेटल होने का फैसला लिया और फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ दिया।

फरहीन को हुआ क्रिकेटर मनोज प्रभाकर के संग प्यार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि फरहीन को मशहूर क्रिकेटर मनोज प्रभाकर के साथ प्यार हो गया और वह पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन आपको बता दें कि उनकी शादी में पहले से ही परेशानियां आ रही थी। मनोज और फरहीन की मुलाकात जिम में हुई और उनके बीच पहले तो दोस्ती हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई और बाद में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बाद में साल 2009 में उन्होंने हिन्दू रीती रिवाज के साथ शादी रचाई।

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar farheen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X